Makar Sankranti 2025: आज है मकर संक्रांति, इस विधि से करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त
सनातन धर्म में मकर संक्रांति का दिन बहुत ही खास माना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी इस पावन दिन (Makar Sankranti 2025 Date) को धूमधाम से मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। साथ ही इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है तो आइए उनके बारे में जानते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मकर संक्रांति का त्योहार हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हर साल पौष महीने में आता है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी, 2025 यानी आज के दिन मनाई जा रही है। इस दिन लोग भगवान सूर्य की विधिपूर्वक आराधना करते हैं। साथ ही इस शुभ अवसर को उत्तरायण की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है। अगर आप अपने इस दिन (Makar Sankranti 2025 Puja Rules) को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जरूर जानें, जो इस प्रकार हैं।
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2025 Shubh Muhurat )
हिंदू पंचांग के अनुसार, गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशिता मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 15 जनवरी रात 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। फिर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
इसके साथ ही अमृत काल सुबह 07 बजकर 55 मिनट से सुबह 09 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। वहीं, शिववास योग सुबह से लेकर रात 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें: Happy Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन शुभ संदेशों से दें बधाई
मकर संक्रांति पूजा विधि (Makar Sankranti 2025 Puja Vidhi)
- इस दिन गंगा नदी में पवित्र स्नान करना चाहिए।
- फिर सूर्य देव की विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए।
- सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- उनके नामों का जाप, चालीसा, कवच आदि का पाठ करें।
- फल, मिठाई घर पर बने तिल के लड्डू का भोग लगाएं।
- आरती से पूजा का समापन करें।
- खिचड़ी बनाएं, खाएं और उसका दान करें।
- गरीबों को गर्म कपड़े और जरूरत की चीजें दान दें।
- इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है।
- साथ ही इस दिन तामसिक चीजों से परहेज करें और पिता का अपमान भूलकर भी न करें।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर जरूर करें भगवान सूर्य की आरती, चमक जाएगी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।