Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति में क्यों पतंग उड़ाना माना जाता है शुभ? श्री राम से जुड़ा है इसका कनेक्शन
Makar Sankramti 2023 सूर्य के मकर राशि में जाते ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को देश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाना भी शुभ माना जाता है। जानिए इसका कारण।

नई दिल्ली, Makar Sankranti 2023: देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल इस साल यह पर्व 15 जनवरी 2023, रविवार को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान करने की विशेष महत्व है। इसके साथ ही इस दिन घरों में खिचड़ी, दही बड़े, तिल के लड्डू, मुरमुरे के लड्डू जैसे विभिन्न तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। हर घर में बच्चे-बड़े, सभी पतंग उड़ाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर मकर संक्रांति के ही दिन पतंग क्यों उड़ाई जाती है? जानिए पतंग उड़ाने के पीछे की परंपरा।
पतंग उड़ाने की धार्मिक मान्यता
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पतंग उड़ाने की परंपरा भगवान श्री राम ने शुरू की थी। तमिल की तन्नाना रामायण के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन भगवान श्री राम से पतंग उड़ाई थी, जो इंद्रलोक तक पहुंच गई थी। इसी कारण इस दिन पतंग उड़ाई जाती है।
पतंग उड़ाने का क्या है संदेश?
मकर संक्रांति की तरह स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पतंग उड़ाने की परंपरा है। पतंग को खुशी, आजादी और शुभता का संकेत माना जाता है। इसलिए इन दिनों में पतंग उड़ाने से खुशी का संदेश जाता है।
पतंग उड़ाने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण
वैज्ञानिक दृष्टि से बात करें, तो मकर संक्रांति के दिन सूर्य की किरण शरीर के लिए अमृत समान है, जो विभिन्न रोगों को दूर करने में सहायक होती है। इसलिए इस दिन पतंग उड़ाने से आप सूर्य की किरणों को अधिक मात्रा में ग्रहण करते हैं, जिससे आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है। इसके साथ ही विभिन्न तरह के रोगों से बचाव होता है।
ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2023: इस साल किस वाहन से सवार होकर आ रही हैं संक्रांति, जानिए देश दुनिया पर इसका असर
Pongal 2023: 4 दिनों तक मनाया जाता है पोंगल पर्व, जानें किस दिन होगी किसकी पूजा
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।