विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Makar Sankranti 2023 Upay: सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये उपाय, होगा धन लाभ

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Wed, 11 Jan 2023 12:15 PM (IST)

Makar Sankranti 2023 Upay ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव को मान-सम्मान उच्च पद धन वैभव की प्राप्ति का कारक ...और पढ़ें

Makar Sankranti 2023 Upay: सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये उपाय
Makar Sankranti 2023 Upay: सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये उपाय

नई दिल्ली, Makar Sankranti 2023: साल का पहला बड़ा पर्व मकर संक्रांति को ही माना जाता है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान दान के साथ सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो वह मकर संक्रांति के दिन कुछ खास उपाय अपना सकता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन किन उपायों को करना होगा शुभ।

पंडितों के अनुसार, इस साल मकर संक्रांति का पर्व रविवार के दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन सूर्य संबंधी उपाय करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होगी।

मकर संक्रांति पर करें ये उपाय

  • मकर संक्रांति के दिन गाय या फिर बछड़े का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।
  • मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इसके लिए तांबे के लोटे में जल के साथ थोड़ा सा काला तिल, सिंदूर, लाल फूल डालकर अर्घ्य दें।
  • मकर संक्रांति के दिन तिल, खिचड़ी आदि का दान करें। इन चीजों का दान करने से सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।
  • मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य को गुड़ और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। बाद में इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
  • मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करते समय इन मंत्रों का उच्चारण कर सकते हैं। मंत्र- 'ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः' और 'ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम' ।
  • मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की विधिवत पूजा करने के साथ आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भी सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।