विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Makar Sankranti 2023 Upay: मकर संक्रांति पर करें तिल संबंधी ये खास उपाय, भाग्य जागने के साथ होगी धन वर्षा

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Tue, 10 Jan 2023 12:31 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2023 12:49 PM (IST)

Makar Sankranti 2023 Upay मकर संक्रांति पर तिल का दान करना शुभ माना जाता है। तिल का दान करने शुभ ...और पढ़ें

Makar Sankranti 2023 Upay: मकर संक्रांति पर करें तिल संबंधी ये खास उपाय
Makar Sankranti 2023 Upay: मकर संक्रांति पर करें तिल संबंधी ये खास उपाय

नई दिल्ली, Makar Sankranti 2023: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। क्योंकि इस दिन भगवान सूर्य की कृपा से हर व्यक्ति के जीवन में कई तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान के साथ दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सूर्यदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति पड़ती हैं। साल में 12 बार सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में हर एक संक्रांति का अपना अलग-अलग महत्व है। मकर संक्रांति की बात करें, तो इस दिन सुबह स्नान आदि करने के साथ चावल, उड़द की दाल, फल, तिल के लड्डू, लाई के लड्डू आदि का दान करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करने के साथ कुछ उपाय करके व्यक्ति अपना भाग्य चमका सकता है। जानिए तिल संबंधी कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर बन रहा खास योग, सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें सूर्यदेव की पूजा

इन चीजों का करें दान

कर संक्रांति के दिन काले तिल के लड्डू, गुड़, काले तिल, सफेद दिन के अलावा रेवड़ी का दान करना शुभ माना जाता है।

धन लाभ के लिए

मकर संक्रांति के दिन एक मुट्ठी काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर से 7 बार उतार लें। इसके बाद इन्हें घर से बाहर लेकर जाकर उत्तर दिशा की ओर फेंक दें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि के साथ धन धान्य की बढ़ोतरी होगी।

Makar Sankranti 2023 Daan: मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, शनि और राहु दोष के दुष्प्रभाव होंगे कम

नजर दोष के लिए

मकर संक्रांति के दिन नहाने वाले पानी में तिल डाल लें। इसके अलावा तिल से बना उबटन लगाने से शुभ फलों की प्राप्त होती है और नजर दोष से निजात मिलती है।

मनोकामना पूरी करने के लिए

मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में तल, थोड़ा सा काला तिल, लाल रंग का फूल, सिंदूर और अक्षत डालकर अर्घ्य करें। इसके साथ ही 'ऊँ सूर्याय नम:' का जाप करें।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।