Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2023 Daan: मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, शनि और राहु दोष के दुष्प्रभाव होंगे कम

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Mon, 09 Jan 2023 04:13 PM (IST)

    Makar Sankranti 2023 Daan मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ इस दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी और घर में खुशियां ही खुशियां आती हैं।

    Hero Image
    Makar Sankranti 2023 Daan: मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान

    नई दिल्ली, Makar Sankranti 2023 Daan: पंचांग के अनुसार, इस साल मकर संक्रांति का पर्व रविवार के दिन पड़ रहा है। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। ऐसे में इस दिन किए गए दान का अधिक पुण्य फल मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। आमतौर पर हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाते हैं। लेकिन इस बार पंचांग में भेद होने के कारण मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। जानिए मकर संक्रांति पर किन चीजों का करें दान।

    कब है मकर संक्रांति 2023?

    ज्योतिष गणना के अनुसार,सूर्य देव 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए मकर संक्रांति का मुहूर्त 15 जनवरी 2023 को सुबह करीब 6 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसलिए इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा।

    मकर संक्रांति 2023 पर करें इन चीजों का दान

    तिल का दान

    मकर संक्रांति के दिन तिल का विशेष महत्व है। इसी कारण इस दिन को तिल संक्रांति के नाम से भी जानते हैं। इस दिन तिल का दान करने के साथ सेवन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। तिल का दान करने को लेकर एक पौराणिक कथा है। इसके अनुसार, शनिदेव से अपने क्रोधित पिता सूर्य देव को शांत करने के लिए काले तिल का इस्तेमाल किया था। ऐसे में सूर्यदेव ने प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा था कि वह जब मकर राशि में आएंगे, तो पूजा में तिल का इस्तेमाल करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

    खिचड़ी का दान

    मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करना भी शुभ माना जाता है। चावल में काली उड़द की दाल मिलाकर दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुंडली में मौजूद शनि दोष का दुष्प्रभाव कम होता है।

    गुड़ का दान

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुड़ का संबंधी बृहस्पति दे से हैं। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से सूर्यदेव, शनिदेव के साथ गुरु बृहस्पति भी प्रसन्न होते हैं।

    गर्म कपड़ों का दान

    मकर संक्रांति के दौरान काफी ठंड होती है। ऐसे में जरूरतमंद को गर्म कपड़ों का दान करें। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन ऊनी कपड़ों का दान करने से शनि और राहु दोष का दुष्प्रभाव कम होता है।

    तेल का दान

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल रविवार के दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इसलिए इस दिन तेल का दान करना भी शुभ होगा। ऐसा करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल सकती है।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner