Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Purnima 2023 Upay: आज इन खास उपायों से प्राप्त करें मां लक्ष्मी की कृपा, जरूर होगा आर्थिक लाभ

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 10:19 AM (IST)

    Magh Purnima 2023 Upay माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।

    Hero Image
    Magh Purnima 2023 Upay: माघ पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ

    नई दिल्ली, Magh Purnima 2023 Upay: आज पूर्णिमा तिथि के साथ माघ मास का समापन हो जाएगा। माघ मास में पूण्रिमा तिथि का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा जैसे नामों से जाना जाता है। आज के दिन स्नान और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा के दिन चंद्र देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की आराधना करना शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ इन उपायों को अपना सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि, सुख-शांति की प्राप्ति होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माघ पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय

    मां लक्ष्मी को प्रसन्न करेंगे ये पाठ

    माघ पूर्णिमा के दिन श्री सूक्त का पाठ, कनकधारा स्त्रोत और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

    पीपल के पेड़ की पूजा

    माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाताहै। क्योंकि पीपल में भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी के साथ अन्य देवी-देवता वास करते हैं। इसलिए माघ पूर्णिमा के दिन पीपल में दूध मिलाकर जल अर्पित करें। इसके साथ ही घी का दीपक जलाएं।

    कौड़ियों का उपाय

    मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन 11 पीले रंग की कौड़ियां लेकर इन्हें लाल या फिर पीले कपड़े में बांध लें। इसके बाद मां लक्ष्मी के समक्ष रखकर विधिवत पूजा कर लें। फिर उन्हें उठाकर तिजोरी या फिर अलमारी में रख लें। इससे धन लाभ होगा।

    सुखी वैवाहिक जीवन के लिए

    अगर दांपत्य जीवन में किसी न किसी बात पर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं, तो माघ पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। इसके साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करें।

    यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2023 Mantra: माघ पूर्णिमा पर इन मंत्रों से करें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न

    यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा आज, जानिए शुभ मुहूर्त, स्नान समय और महत्व

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner