Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Purnima 2023 Mantra: माघ पूर्णिमा पर इन मंत्रों से करें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 10:09 AM (IST)

    Magh Purnima 2023 माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस विशेष दिन पर पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है और भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    Hero Image
    Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा पर करें माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Magh Purnima 2023 Mantra: हिन्दू पंचांग के अनुसार किसी भी मास का अंत पूर्णिमा तिथि से होती है। इन सभी में माघ पूर्णिमा व्रत का विशेष महत्व है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानि आज के दिन व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन श्रीहरि और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस विशेष दिन पर शास्त्रों में बताए गए नियमों का पालन कर और पवित्र मंत्रों का उच्चारण करके विधिवत पूजा की जाती है। आइए जानते हैं भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ विशेष मंत्र।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान विष्णु के मंत्र (Lord Vishnu Mantra)

    1. ॐ नमोः नारायणाय।।

    2. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।।

    3. ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।

    तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।।

    4. शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

    विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

    लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

    वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्।।

    5. मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।

    मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः।।

    माता लक्ष्मी मंत्र (Mata Lakshmi Mantra)

    1. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः।।

    2. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद।

    ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।।

    3. ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि,

    तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ।।

    यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2023 Upay: आज इन खास उपायों से प्राप्त करें मां लक्ष्मी की कृपा, जरूर होगा आर्थिक लाभ

    यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2023 Upay: आज इन खास उपायों से प्राप्त करें मां लक्ष्मी की कृपा, जरूर होगा आर्थिक लाभ

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner