Karwa Chauth 2022: आज जरूर घर लाएं ये चीजें, वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां
Karwa Chauth 2022 शास्त्रों में करवा चौथ के महत्व को बताया गया है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार करवा चौथ के दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

नई दिल्ली, Karwa Chauth 2022 Shopping: कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इसके साथ ही दिनभर निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत को खोलती हैं।
शास्त्रों के अनुसार, करवा चौथ मुख्य रूप से सुखी वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए रखा जाता है। ऐसे में आप चाहे तो इस दिन कुछ खास चीजें ला सकती हैं। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में अच्छा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन कौन सी चीजें खरीदना शुभ होता है।
Karwa Chauth 2022 Moonrise Timing: करवा चौथ आज, जानिए आपके शहर में किस समय दिखेगा चांद
करवा चौथ पर घर लाएं ये चीजें
कांच की चूड़ियां
हिंदू धर्म में चूड़ियों को सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है। इसी कारण करवा चौथ में इसका खास महत्व है। इसलिए इस साल करवा चौथ पर आप सुहाग की निशानी के तौर पर हरे या फिर लाल रंग की चूड़ियां खरीद कर लाएं। माना जाता है कि कांच की चूड़ियां पहनने से वैवाहिक जीवन पर शुभ असर पड़ता है।
बिछिया
बिछिया को भी सुहाग की निशानी माना जाता है। सोलह श्रृंगारों में से एक बिछिया को करवा चौथ के दिन जरूर खरीदना चाहिए।
मोर पंख
अगर वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की समस्या आ रही हैं, तो करवा चौथ के दिन घर एक मोर पंख ले आएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।
रजनीगंधा का पौधा
वास्तु शास्त्र में रजनीगंधा के पौधे को अपार प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस घर में लगाने से दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। इसलिए करवा चौथ के दिन रजनीगंधा का पौधा लाएं और इसे उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।