विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karwa Chauth 2022 Moonrise Timing: करवा चौथ की पूजा के बाद चांद का इंतजार, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा

By Shivani SinghEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2022 11:20 AM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2022 06:01 PM (IST)

Karwa Chauth Moonrise Timings 2022 करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती ...और पढ़ें

2022 Karwa Chauth Moonrise Timing: करवा चौथ पर किस शहर में कब दिखेगा चांद, जानिए समय
2022 Karwa Chauth Moonrise Timing: करवा चौथ पर किस शहर में कब दिखेगा चांद, जानिए समय

नई दिल्ली, Karwa Chauth 2022 Moonrise Timing: सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत विशेष होता है। आज के दिन महिलाएं सूर्यास्त से पहले सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके सरगी का सेवन करती हैं। इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता का मनन करते हुए व्रत का संकल्प लेती हैं और पूरे दिन का निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इसी कारण आज के दिन चंद्रमा का महत्व बढ़ जाता है। अगर आप भी आज व्रत रखे हुए हैं, तो जानिए आपके शहर में किसी समय निकलेगा चांद।

जानिए आपके शहर में करवा चौथ का चांद किस समय दिखेगा

दिल्‍ली- रात 8 बजकर 09 मिनट पर चांद नजर आएगा।

नोएडा- रात 8 बजकर 08 मिनट पर नजर आएगा

कानपुर- रात 8 बजकर 02 मिनट पर निकलेगा

लखनऊ - रात 7 बजकर 59 मिनट पर चांद दिखेगा।

गुरुग्राम- 8 बजकर 21 मिनट

मुंबई- 8 बजकर 48 मिनट

भोपाल -8 बजकर 21 मिनट

इंदौर- 8 बजकर 27 मिनट

लुधियाना-8 बजकर 10 मिनट

गुरुग्राम- 8 बजकर 21 मिनट

चंडीगढ़- 8 बजकर 06 मिनट

जयपुर- 8 बजकर 18 मिनट

प्रयागराज- 7 बजकर 57 मिनट

देहरादून- 8 बजकर 02 मिनट

अहमदाबाद- 8 बजकर 41 मिनट

पटना -7 बजकर 44 मिनट

करवा चौथ 2022 का शुभ मुहूर्त

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट से

चतुर्थी तिथि समाप्त - 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक

करवा चौथ पूजा का अच्छा मुहूर्त- 13 अक्टूबर शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 09 मिनट तक है।

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक

करवा चौथ पर चंद्रोदय- रात 8 बजकर 09 मिनट पर

करवा चौथ व्रत समय - सुबह 06 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तक

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।