विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kartik Purnima: 1, 5, 7 या 11... आज शाम तुलसी के पास कितने दीये जगाएंगे आपका भाग्य? समझें पूरा विधान

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:06 AM (GMT+05:30)

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है, जिसमें तुलसी के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस दिन 1, 5, 7 या 11 दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

तुलसी के पास दीपक जलाने से प्रसन्न होंगे मां लक्ष्मी (Picture Credits- AI Images)

 तुलसी के पास दीपक जलाने से प्रसन्न होंगे मां लक्ष्मी (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी के पास 1, 5, 7 या 11 दीपक जलाएं।

  2. देव दीपावली पर तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

  3. तुलसी पूजा विधि और दीपक जलाने के नियमों का पालन करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2026) के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सभी देवी-देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरकर देव दीपावली मनाते हैं। इस अवसर पर लोग पवित्र नदियों और घाटों पर दीपक जलाकर यह पर्व मनाते हैं।

इसके अलावा देव दीपावली के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस कार्य को करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास कितने दीपक जलाने चाहिए? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

कितने दीपक जलाएं?

कार्तिक पूर्णिमा की शाम को तुलसी के पौधे के पास 1, 5, 7 या 11 दीपक जलाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देव दीपावली की शाम को देवता पृथ्वी पर आते हैं और तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इस दिन तुलसी के पास दीपदान करना बेहद फलदायी माना जाता है।

तुलसी पूजा की सही विधि

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद तुलसी के पौधे के आसपास की जगह को अच्छी तरह साफ करें और गमले पर हल्दी या गेरू से स्वस्तिक बनाएं।
  • अब तुलसी में शुद्ध जल अर्पित करें। इसके बाद हल्दी, कुमकुम और फूल चढ़ाएं।
  • सुहागिन महिलाएं माता तुलसी को लाल चुनरी और सुहाग का सामान भी अर्पित कर सकती हैं।
  • इसके बाद सच्चे मन से शुद्ध देसी घी के दीपक जलाएं।
  • अब तुलसी माता को फल, मिठाई आदि चीजों का भोग लगाएं।
  • इसके बाद तुलसी माता का ध्यान करते हुए उनकी 5, 7 या 11 बार परिक्रमा करें।
  • अंत में तुलसी माता की आरती करें और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करें।

इन बातों का रखें ध्यान

तुलसी के पास दीपक जलाते समय उसे भूलकर भी सीधे जमीन पर न रखें।
हमेशा शुद्ध देसी घी या तिल के तेल का ही दीपक जलाएं।
पूजा में खंडित दीपक का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
दीपक की बाती का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें।
दीपक जलाते समय मन शांत रखें, किसी के बारे में गलत न सोचें और किसी से वाद-विवाद न करें।

यह भी पढ़ें- देव दीवाली पर लखवरी दीपक का क्या है महत्व? एक दीपक से कैसे मिलता है लाख दीपकों का फल, जानिए पूरी परंपरा

यह भी पढ़ें- Kartik Purnima 2026 : देव दीपावली पर दीपदान से पाएं सुख-समृद्धि और कर्ज मुक्ति, ज्योतिर्विद बता रहे पर्व की विशेषता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।