देव दीवाली से लेकर प्रकाश पर्व तक: क्यों खास है आज की कार्तिक पूर्णिमा? जानें स्नान-दान का सबसे सटीक समय और आसान विधि
कार्तिक पूर्णिमा 2026 का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, जिसमें पवित्र स्नान, दान और दीपदान का विधान है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, श्राद्ध कर्म और दीपक जलाने से सुख-समृद्धि व पुण्य फल प्राप्त होते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त
HighLights
कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी।
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 5:03 से 5:57 बजे तक।
दीपदान और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस खास दिन पर सुबह पवित्र नदियों में नहाने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ दीप जलाने की परंपरा निभाई जाती है। इसके साथ ही इस दिन दीपदान करने का भी खास महत्व है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा पर श्राद्ध कर्म के साथ स्नान और दान करने से व्यक्ति को पाप से मुक्ति मिलने के साथ पुण्य फल मिलते हैं, जो उसके जीवन में सुख-समृद्धि लाने का काम करते हैं। धार्मिक दर्शन में ऐसी चीजें धीरे-धीरे जीवन में असर दिखाती है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और पूजा करने के लिए सबसे शुभ समय क्या रहने वाला है?
कार्तिक पूर्णिमा 2026 तिथि (Kartik Purnima 2026 Date)
हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 42 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 24 नवंबर 2026, मंगलवार यानी की आज रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।
चूंकि पूर्णिमा का सूर्योदय 24 नवंबर को हुआ, इसलिए उदया तिथि के हिसाब से इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार 24 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान-दान का भी खास महत्व है।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 स्नान-दान का शुभ समय
कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह का वक्त नहाने और दान के लिए बेहद खास माना गया है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है।
इसके बाद सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। इसके अलावा शाम को चंद्रमा के दर्शन का समय 5 बजकर 1 मिनट तक रहने वाला है।
कार्तिक पूर्णिमा पर दीपक जलाने का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दीपक जलाने का खास महत्व है। आज के दिन नदी, तालाब और मंदिर में दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है।
ऐसे में अगर आप बाहर नहीं जा सकते हैं, तो कम से कम घर में मौजूद तुलसी के पास और पूजा घर में दीपक जलाना न भूलें। माना जाता है कि आज के दिन दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और खुशहाली में वृद्धि होती है।
कार्तिक पूर्णिमा को देव दीवाली के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मत है कि इस दिन देवता देव लोक से नीचे उतरकर धरती पर काशी के गंगा घाटों पर दीवाली मनाने आते हैं। इसके अलावा इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के एक राक्षस का वध किया था। इसके साथ कार्तिक पूर्णिमा का जुड़ाव भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से जोड़कर भी देखा जाता है। सिख धर्म में भी यह दिन बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सुबह जल्दी उठकर नहाना चाहिए। इसके अलावा इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में नहाना शुभ माना जाता है। अगर आपके लिए नदी में नहाना संभव न हो, तो घर पर पानी में थोड़ा-सा गंगा जल मिलाकर ही स्नान करना चाहिए। इस दौरान भगवान राम का नाम लेना बेहद शुभ माना जाता है।
नहाने के बाद आपको स्वच्छ वस्त्र धारण करने हैं और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी हैं। इसके साथ ही उन्हें फूल, फल, मिठाई और पीला वस्त्र चढ़ाना है।
आज के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना भी बेहद खास माना जाता है। शाम के समय पूजा घर में और तुलसी जी के पास दीपक जलाना न भूलें।
यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-गंडक में निजी नावों पर रोक, हाजीपुर में 22 से 25 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है सिद्धि योग और कृतिका नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें इसका महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।