कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है सिद्धि योग और कृतिका नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें इसका महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग और कृतिका नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसे देव-दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। कार्तिका पूर्णिमा के पर सर्वार्थ सिद्धि योग और कृतिका नक्षत्र का अद्भुत संयोग है। कृतिका नक्षत्र से ही कार्तिक मास की उत्पत्ति हुई है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किसी भी प्रकार का दान पूजन आदि करने से सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं।
आईआईटी स्थित सरस्वती मंदिर के पुजारी राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 12 महीने की पूर्णिमा तिथियाें में कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का बहुत ही उत्तम स्थान है। स्कंद पुराण में कहा गया है कि कार्तिक महीने के समान कोई श्रेष्ठ महीना नहीं होता है।
इस पूर्णिमा तिथि को देव-दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार धारण किया था। इसके अलावा इसी दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था।
इसी उपलक्ष्य में देवताओं ने दीप जलाकर के प्रसन्नता व्यक्त की थी, इसीलिए इस दिन को देव-दीपावली भी कहा जाता है। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गंगा स्नान करने से 100 गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।
ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति इस दिन गंगा स्नान न कर सके, तो किसी अन्य पवित्र नदी में भी स्नान करने से गंगा स्नान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा तिथि में स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है।
बताया कि इस दिन ऊनी वस्त्र, अनाज, घी व सुवर्ण आदि दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन घर में दीप जलाकर के भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।