विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा की रात आसमान में क्यों दिखाया जाता है 'आकाशदीप'? पितरों और विष्णु जी से जुड़ा है अनोखा रहस्य

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:00 PM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा पर आकाशदीप जलाने की परंपरा का विशेष महत्व है, जो पितरों को शांति और देवताओं का आशीर्वाद दिलाता है। यह दीपक ऊंचे स्थान पर रखकर पूर्वजों के मार्ग को प्रकाशित करता है और पितृ दोष दूर करता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर जलता हुआ आकाशदीप (Picture Credit: AI Generated)

कार्तिक पूर्णिमा पर जलता हुआ आकाशदीप (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा पर आकाशदीप जलाने की विशेष परंपरा।

  2. पितरों को शांति और आशीर्वाद दिलाने में सहायक।

  3. भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का पुण्यकारी उपाय।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी अन्य पूर्णिमा तिथियों में श्रेष्ठ मानी जाती है कार्तिक पूर्णिमा। इस तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और इस दिन स्नान, दान, दीपदान और भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। वहीं पूरे कार्तिक में एक ऐसी परंपरा भी निभाई जाती है, जिसे देखकर हर किसी के मन में सवाल उठता है कि इसका क्या महत्व है।

यह है 'आकाशदीप' जलाने की परंपरा। इसमें दीपक को जमीन पर रखने के बजाय ऊंचे स्थान पर लटकाया जाता है, जिससे उसकी रोशनी आसमान की ओर फैल सके। यही नहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आकाशदीपक जलाने का महत्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन और भी जायदा बढ़ जाता है। आइए आपको बताते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर आकाशदीप जलाने का महत्व और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें।

क्या है आकाशदीप जलाने की परंपरा?

आकाशदीप दो शब्दों से मिलकर बना है- आकाश और दीप। इसका मतलब है- आसमान में जलने वाला दीपक। कार्तिक महीने में कई स्थानों पर बांस की ऊंची लकड़ी, घर की छत या किसी ऊंचे स्थान पर दीपक लटकाकर जलाया जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक मास में आकाशदीप जलाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और पूर्वजों का आशीर्वाद भी बना रहता है। मुख्य रूप से कार्तिक पूर्णिमा की रात आकाशदीप जलाने से घर के सभी पितृ दोष दूर होते हैं और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।

पितरों के लिए जलाया जाता है आकाशदीप

आकाशदीप से जुड़ी एक मान्यता है कि इससे पितरों को शांति मिलती है। मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और कार्तिक के महीने में वो अपने लोक को वापस लौटते हैं।

आकाशदीप जलाने से पूर्वजों को अपनी राह प्रकाश में साफ़ दिखाई देती है और वो आसानी से वापस चले जाते हैं। यह पितरों के मार्ग को प्रकाशमय बनाने और उनके लिए सम्मान प्रकट करने के का एक माध्यम माना जाता है। इसी वजह से इस दीपक को थोड़ा ऊंचाई में जलाया जाता है।

भगवान विष्णु से जुड़ा है आकाशदीप का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक का पूरा महीने भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस महीने में दीपदान करने की विशेष परंपरा है। इस दौरान भगवान विष्णु के दामोदर स्वरूप की आराधना के साथ आकाशदीप अर्पित करना पुण्यकारी माना जाता है। यदि भक्त श्रद्धापूर्वक दीपदान करते हैं, तो भगवान विष्णु की कृपा उनके जीवन में सदैव बनी रहती है।

यही नहीं इस उपाय से जीवन की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं भी दूर होती हैं। मुख्य रूप से यह दीपक कार्तिक पूर्णिमा की रात जलाना चाहिए और विष्णु जी का पूजन करना चाहिए।

वैसे तो कार्तिक महीने में दीपदान के साथ आकाशदीप जलाने का अपना अलग महत्व है, लेकिन यदि आप मुख्य रूप से कार्तिक पूर्णिमा की रात पूर्वजों के लिए आकाशदीप जलाएं, तो किसी भी तरह के पितृ दोष को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Kartik Maas 2026: आकाशदीप दान का धार्मिक महत्व, पितृ दोष से मुक्ति और पुण्य प्राप्ति के लिए क्यों है जरूरी?

यह भी पढ़ें- 23 या 24 नवंबर, कब है कार्तिक पूर्णिमा? दूर करें कन्फ्यूजन, डायरी में नोट करें शुभ मुहूर्त और महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।