राजा बलि का वचन, वामन के तीन कदम और माता लक्ष्मी की राखी...4 महीने योगनिद्रा में क्यों जाते हैं भगवान विष्णु?
भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में जाते हैं और इस दौरान शादी-विवाह में रोक लग जाती है। ...और पढ़ें

भगवान विष्णु की योग निद्रा का रहस्य (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
विष्णु जी चार माह योग निद्रा में जाते हैं।
वामन अवतार ने राजा बलि से वचन लिया था।
माता लक्ष्मी ने बलि को राखी बांधकर विष्णु को वापस मांगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपमें से ज्यादातर लोग ये जानते हैं कि साल के 4 महीनों के लिए भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और उस दौरान शादी विवाह जैसे शुभ कामों पर रोक लग जाती है। वहीं अक्सर मन में यह सवाल भी आता है कि आखिर विष्णु जी निद्रा के लिए कहां और क्यों जाते हैं? आखिर क्यों भगवान विष्णु को नींद आती है? यह चलन कबसे शुरू हुआ होगा और इसका कारण क्या होगा?
इन सवालों का जवाब पौराणिक ग्रंथों में मिलता है और कई धार्मिक ग्रंथ जैसे श्रीमद्भागवत पुराण, वामन पुराण, भविष्य पुराण और पद्म पुराण इसकी कथा के बारे में बताते हैं। दरअसल इसके पीछे राजा बलि और विष्णु जी के वामन अवतार की कहानी है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं विष्णु जी के योग निद्रा में जाने के कारणों के बारे में और इससे जुड़ी एक ऐसी कथा जिससे आप भी अनजान होंगे।
भगवान विष्णु ने धारण किया वामन अवतार
भगवान विष्णु का वामन अवतार धारण करने का उद्देश्य किसी राजा को पराजित करना नहीं था, बल्कि देवताओं के अधिकार को वापस दिलाना था। इसी वजह से जब एक समय असुर देवताओं पर हावी होने लगे उस समय देवमाता अदिति ने विष्णु जी से अपना सम्मान वापस पाने के लिए प्रार्थना की। तब विष्णु जी के वामन अवतार का जन्म हुआ। वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु दानवीर राजा बलि के पास पहुंचे।
एक वचन के कारण आज भी योग निद्रा में जाते हैं विष्णु जी
भगवान विष्णु की योग निद्रा के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनका एक वचन है जो वामन रूप में भगवान विष्णु ने असुर राजा बलि को दिया था। बहुत समय पहले राजा बलि ने तीनों लोक जीत लिए थे। तब भगवान विष्णु ने एक छोटे से बालक का रूप लिया और वामन रूप में वो बली के यज्ञ में पहुंचे।
विष्णु जी ने राजा बलि से तीन पग जमीन लेने का आग्रह किया। उस समय गुरु शुक्राचार्य ने राजा बलि को समझाया, लेकिन उन्होंने वचन दे दिया।
वामन जी ने अपना रूप बड़ा कर लिया और आगे बढ़े और उन्होंने दो कदम में ही पृथ्वी और आसमान को नाप लिया। जब तीसरे कदम के लिए वामन जी ने पूछा तो राजा बलि ने कहा कि तीसरा पग वो उनके सिर पर रखें।
इस बात पर राजा बलि से भगवान इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने कहा कि वो कोई भी वरदान मांग लें। बलि ने विष्णु जी से अपने साथ पातल लोक में रहने का वचन ले लिया। उस समय तीनों लोकों के स्वामी भगवान विष्णु एक असुर राजा के द्वारपाल बन गए।
माता लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधी राखी
विष्णु जी के पातल में निवास करने से वैकुंठ में माता लक्ष्मी अकेली रह गईं और उस समय वो एक साधारण स्त्री का रूप धारण करके बलि के पास पहुंचीं और उन्हें राखी बांधी। भाई से उपहार के रूप में माता लक्ष्मी ने विष्णु जी को वापस मांग लिया।
उसी समय से मान्यता है कि हर साल चार महीने के लिए भगवान विष्णु पाताल लोक जाते हैं और योग निद्रा में चले जाते हैं। जिस दिन वो वापस लौटते हैं उसी दिन को देव उठनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस बार 20 नवंबर को पड़ेगी और उसी दिन से शादियों का मौसम फिर शुरू हो जाएगा।
वास्तव में वामन जी और राजा बलि की कथा और उनके वचन के कारण विष्णु जी आज भी चार महीने की योग निद्रा में जाते हैं और इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है।
सोर्स- श्रीमद्भागवत पुराण, वामन पुराण, भविष्य पुराण और पद्म पुराण
यह भी पढ़ें- 4 महीने की योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु; देवउठनी एकादशी पर तुलसी के ये उपाय खोलेंगे किस्मत के द्वार
यह भी पढ़ें- आखिर 4 महीने के लिए क्यों योगनिद्रा में चले जाते हैं भगवान विष्णु, कौन करता है सृष्टि का संचालन?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।