Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Purnima 2024: इन गलतियों से मिलेंगे बुरे परिणाम, जानें कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या न करें?

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 02:17 PM (IST)

    पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर (Purnima 2024 Date) को मनाई जाएगी। पूर्णिमा के दिन चंद्र देव अपने पूर्ण आकार में होते हैं। इस दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी के संग चंद्र देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से जातक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

    Hero Image
    Kartik Purnima 2024: पूर्णिमा के दिन न करें ये कार्य

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, हर माह के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पूर्णिमा को माह के नाम से जाना जाता है। जैसे कार्तिक माह की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024) के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन गरीब लोगों में दान करने से जातक को कभी भी अन्न और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ गलतियों को करने से जीवन में कई तरह समस्याएं आती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में बताई में गलतियों को करने बचें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक पूर्णिमा 2024 डेट और टाइम (Kartik Purnima 2024 Date and Time)

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 16 नवंबर को देर रात्रि को 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा पर्व 15 नवंबर (Kartik Purnima 2024 Date) को मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, नोट करें सत्यनारायण पूजा एवं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

    कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें (What to do on Kartik Purnima)

    • कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी में उठना चाहिए।
    • पवित्र नदी में स्नान करें। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो घर में ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
    • सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही सूर्य देव के मंत्रों का जप करें।
    • भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की उपासना करें।
    • अन्न, धन और वस्त्र का दान करें। मान्यता है कि दान करने से अन्न और धन से भंडार भरे रहते हैं।
    • दिन में भजन-कीर्तन करना चाहिए।

    कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या न करें (What not to do on Kartik Purnima)

    • कार्तिक पूर्णिमा के दिन तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी न करें।
    • इसके अलावा साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। घर को गंदा न रखें। मान्यता है कि मां लक्ष्मी का वास साफ जगह पर होता है।
    • किसी से बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करें।
    • कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़े-बुर्जुग और महिलाओं का अपमान न करें। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
    • धन की बर्बादी भी न करें। ऐसा करने से जातक को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2024: कब और क्यों मनाई जाती है कार्तिक पूर्णिमा? यहां पढ़ें इसकी वजह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।