Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Purnima 2024: कब और क्यों मनाई जाती है कार्तिक पूर्णिमा? यहां पढ़ें इसकी वजह

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 10:43 AM (IST)

    कार्तिक का महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर (Sharad Purnima 2024 Date) को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन अन्न धन वस्त्र का दान और उपासना करने से जातक के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    Hero Image
    Kartik Purnima 2024: क्या है कार्तिक पूर्णिमा मनाने की वजह

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में हर तिथि का अधिक महत्व है। इस प्रकार पूर्णिमा तिथि को भी अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही गंगा स्नान और दान करने का भी विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इन कार्यों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। क्या आप जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024) के पर्व को क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं पता, तो जानते हैं इसकी वजह के बारे में।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है वजह

    कार्तिक पूर्णिमा के पर्व को त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दीपावली (Dev Deepawali 2024) के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवी-देवताओं का पृथ्वी पर आगमन होता है और उनके भव्य स्वागत के लिए दीपक जलाएं जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का संहार किया था, क्योंकि राक्षस ने तीनों लोकों पर आतंक मचा रखा था। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन गुरू नानक जयंती का पर्व भी मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और ध्यान किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक के सभी पापों का नाश होता है।  

    यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2024: कब मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा? इस मुहूर्त में पूजा करने से प्रसन्न होंगे श्रीहरि

     

    कार्तिक पूर्णिमा 2024 डेट और टाइम (Kartik Purnima 2024 Date and Time)

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 16 नवंबर को देर रात्रि को 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा  पर्व 15 नवंबर (Sharad Purnima 2024 Date) को मनाई जाएगी।  

    जरूर करें ये कार्य

    • कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के शिव परिवार की विशेष पूजा-अर्चना करें। साथ ही प्रिय भोग अर्पित करने चाहिए।
    • इसके अलावा शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान भी करना चाहिए। मान्यता है कि स्नान करने से पापों का नाश होता है।
    • चंद्र देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
    • उपासना करने के बाद श्रद्धा अनुसार दान करना शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा की ये है बेहद सरल पूजा विधि, अभी नोट करें शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।