Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Purnima 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, नोट करें सत्यनारायण पूजा एवं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 11:32 AM (IST)

    कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद लाभकारी माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024) 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से जीवन में शुभता आती है और घर में सुख-समृद्धि आती है तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं।

    Hero Image
    Kartik Purnima 2024 Date: कार्तिक पूर्णिमा 2024 स्नान-दान शुभ मुहूर्त।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। यह हर महीने में एक बार मनाई जाती है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा बेहद कल्याणकारी मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य अवश्य करना चाहिए। इससे भौतिक सुखों में वृद्धि होती है। पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024 Date) 15 नवंबर, 2024 को मनाई जाएगी, तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक पूर्णिमा 2024 स्नान-दान शुभ मुहूर्त (Kartik Purnima 2024 Shubh Muhurat )

    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान (Kartik Purnima 2024 Snan-Daan Muhurat) का शुभ मुहूर्त सुबह 04 बजकर 58 मिनट से सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही सत्यनारायण पूजा (Kartik Purnima Satyanarayan Puja Time) का समय सुबह 06 बजकर 44 मिनट से सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं, चंद्रोदय का समय शाम 04 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। यदि आप इनमें से किसी भी कार्तिक पूर्णिमा के अनुष्ठान का पालन करते हैं, तो मुहूर्त का विशेष ख्याल रखें।

    कार्तिक पूर्णिमा 2024 तिथि और समय (Kartik Purnima 2024 Date and Time)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 16 नवंबर को देर रात्रि को 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर (Sharad Purnima 2024 Date) को मनाया जाएगा।

    कार्तिक पूर्णिमा मां लक्ष्मी मंत्र (Kartik Purnima 2024 Laxmi Puja Mantra)

    • ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
    • ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

    कार्तिक पूर्णिमा भगवान विष्णु मंत्र (Kartik Purnima 2024 Vishnu Ji Puja Mantra)

    • शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्।

    लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

  • ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।
  • यह भी पढ़ें: Gopashtami 2024: गोपाष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, नोट करें भोग एवं शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।