Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा मनचाहा करियर

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 05:46 PM (IST)

    सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक उपासना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से जातक के सभी पाप खत्म हो जाते हैं और श्रद्धा अनुसार दान करने से जातक को अन्न और धन की कमी नहीं होती है। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024) पर विष्णु जी को विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए।

    Hero Image
    Lord Voshnu: भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये चीजें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा के शुभ अवसर चन्द्रमा अपनी सभी कलाओं से परिपूर्ण रहता है। इसलिए इस तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के संग चंद्र देव की उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा-अर्चना करने से साधक को सुख-शांति की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर (Kartik Purnima 2024 Date) को है। अगर आप दुख-संकट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को राशि अनुसार चीजें अर्पित करें। मान्यता है कि इससे जातक को मनचाहा करियर प्राप्त होता है और सभी समस्या दूर होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राशि अनुसार भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें

    • मेष राशि के जातक को कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्री हरि को लाल रंग के मौसमी फल अर्पित करना चाहिए।
    • वृषभ राशि के जातक को कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्री हरि को माखन-मिश्री अर्पित करना चाहिए।
    • मिथुन राशि के जातक को कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को मोर पंख अर्पित करना चाहिए।
    • कर्क राशि के जातक को कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान विष्णु जी को अखंडित चावल से बनी खीर अर्पित करनी चाहिए।
    • सिंह राशि के जातक को कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाना चाहिए।
    • कन्या राशि के लोगों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु जी को अर्पित करना चाहिए।
    • तुला राशि के जातक को कार्तिक पूर्णिमा के दिन केसर की खीर भगवान विष्णु को अर्पित करनी चाहिए।
    • वृश्चिक राशि के जातक को कार्तिक पूर्णिमा पर पंचामृत और तुलसी दल श्री हरि को अर्पित करना चाहिए।
    • धनु राशि के जातक को कार्तिक पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान को केले का भोग लगाना चाहिए।
    • मकर राशि के लोगों को कार्तिक पूर्णिमा पर श्री हरि को नारियल अर्पित करना चाहिए।
    • कुंभ राशि के जातक को कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को सफेद रंग की मिठाई अर्पित करना चाहिए।
    • मीन राशि के जातक को कार्तिक पूर्णिमा पर श्री हरि विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

    यह भी पढें:  Kartik Purnima 2024: इन गलतियों से मिलेंगे बुरे परिणाम, जानें कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या न करें?

    कार्तिक पूर्णिमा 2024 डेट और टाइम (Kartik Purnima 2024 Date and Time)

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 16 नवंबर को देर रात्रि को 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा पर्व 15 नवंबर (Kartik Purnima 2024 Date) को मनाई जाएगी।

    यह भी पढें: Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की ऐसे करें कृपा प्राप्त, धन से भर जाएंगे भंडार

     अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।