विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kali Mata ke Upay: इन उपायों को करने से मिलेगी मां काली की कृपा, हर परेशानी होगी दूर

Published: Tue, 25 Mar 2025 11:00 PM (IST)

काली माता देवी पार्वती ही रौद्ध रूप में हैं जिन्हें मां कालरात्रि मां कालिका आदि कई नामों से जाना जाता ...और पढ़ें

Kali Mata ke Upay मिलेगी सभी कष्टों से मुक्ति।
Kali Mata ke Upay मिलेगी सभी कष्टों से मुक्ति।

HighLights

  1. माता पार्वती का स्वरूप हैं मां काली।
  2. इनकी आराधना से दूर होता है भय और कष्ट।
  3. बुराई का नाश करती हैं मां काली।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मां काली आदिशक्ति मां पार्वती का ही एक स्वरूप हैं, जो बुराईयों का नाश करती हैं। मां काली को वीरता और साहस के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसी मान्याता है कि मां कालिका की पूजा करने से साधक के सभी भय और कष्ट दूर होते हैं। ऐसे में आप कुछ खास उपाय करके मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपको जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।

अर्पित करें ये भोग

माना जाता है कि मां काली को गुड़ अति प्रिय है। ऐसे में आप मां काली की साधना करते हैं, तो उन्हें गुड़ अर्पित करें या फिर गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद इस भोग को प्रसाद के रूप में गरीबों में बांटें। ऐसा करने से जातक के जीवन में आ रही धन की समस्या दूर हो सकती है।

(Picture Credit: Freepik) 

शनिवार के उपाय

मां काली की कृपा प्राप्ति के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे काले तिल डालकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद मां काली का नाम लेते हुए पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से मां काली प्रसन्न होती हैं और साधक को सुख-समृद्धि का

यह भी पढ़ें - Maa Kali: जनकल्याण के लिए मां दुर्गा बनी थीं महाकाली, महादेव ने शांत किया देवी के क्रोध का प्रचंड रूप

शुक्रवार के दिन करें ये काम

यदि आपके परिवार में कोई सदस्य हमेशा बीमार बना रहता है, तो इसके लिए आप शुक्रवार के दिन ये काम कर सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार के दिन विधिवत रूप से मां काली की पूजा करें और उनके चरणों में सफेद रंग का अबीर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको व्यक्ति की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

करें इन मंत्रों का जाप

  • ।। ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हलीं ह्रीं खं स्फोटय क्रीं क्रीं क्रीं फट ।
  • काली बीज मंत्र - ॐ क्रीं काली
  • तीन अक्षरी काली मंत्र - ॐ क्रीं ह्रुं ह्रीं
  • पांच अक्षरी काली मंत्र - ॐ क्रीं ह्रुं ह्रीं हूँ फट्
  • सप्ताक्षरी काली मंत्र - ॐ हूँ ह्रीं हूँ फट् स्वाहा
  • काली मां का मंत्र - ॐ श्री कालिकायै नमः
  • काली गायत्री मंत्र - ॐ महा काल्यै छ विद्यामहे स्स्मसन वासिन्यै छ धीमहि तन्नो काली प्रचोदयात

यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2025: नवरात्र में जरूर करें ये खास उपाय, राहु-केतु का अशुभ प्रभाव होगा कम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।