Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2025 Daan: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, जीवन में नहीं होगी कोई कमी

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 05:19 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन माह में मनाए जाने वाली महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) के दिन भगवान शिव और मां पार्वती करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दिन व्रत करने से विवाहित स्त्रियों को अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। महाशिवरात्रि की पूजा करने के बाद दान (Mahashivratri 2025 Daan) जरूर करना चाहिए।

    Hero Image
    Lord Shiv: महाशिवरात्रि पर किन चीजों का दान करें? (Pic Credit-AI )

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मत है कि महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) के शुभ अवसर पर महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो राशि अनुसार दान करें। माना जाता है कि मंदिर या गरीब लोगों में दान करने से साधक को जीवन में कोई कमी नहीं होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    महाशिवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू हो रही है और 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर तिथि समाप्त हो रही है। ऐसे में महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी।  

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? एक क्लिक में जानें सबकुछ

    राशि अनुसार करें दान

    • मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन सुहाग की चीजें दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।  
    • वृषभ राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन चावल और चीनी का दान करें। इससे चंद्र दोष दूर होगा।
    • मिथुन राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन अन्न और धन का दान करें। इससे करियर में सफलता प्राप्त होगी।
    • कर्क राशि के जातक महाशिवरात्रि पर पर फल का दान करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।
    • सिंह राशि के जातक महाशिवरात्रि पर कपड़े का दान करें। इससे महादेव प्रसन्न होंगे।  
    • कन्या राशि के जातक महाशिवरात्रि पर धन का दान करें। इससे धन लाभ के योग बनेंगे।  
    • तुला राशि के जातक महाशिवरात्रि पर अनाज का दान करें। इससे सुख, समृद्धि में वृद्धि होगी।  
    • वृश्चिक राशि के जातक महाशिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं। इससे रुके हुए काम जल्द काम जल्द पूरे होंगे। धनु राशि के जातक महाशिवरात्रि पर तिल का दान करें। इससे पितृ दोष दूर होगा।
    • मकर राशि के जातक महाशिवरात्रि पर चावल का दान करें। इससे मानसिक तनाव दूर होगा।
    • कुंभ राशि के जातक महाशिवरात्रि पर धन का दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
    • मीन राशि के जातकमहाशिवरात्रि पर चावल, दाल, चीनी, सौंफ और सुपारी का दान करें। इससे जीवन खुशहाल होगा।

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत से जुड़े नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।