Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत से जुड़े नियम

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 10:34 AM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) के शुभ पर्व पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से साधक की सभी मनोकामना पूरी होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही इस दिन विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि व्रत करने से विवाह से आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है।

    Hero Image
    Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि व्रत के नियम (Pic Credit-AI)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व के लिए शिव मंदिरों को बेहद सुंदर तरीके से सजाया जाता है और भक्तों में खास उत्साह देखने को मिलता है। यह दिन भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। साधक महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) पर पूजा के दौरान भगवान शिव का अभिषेक करते हैं, जिससे उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ वर्जित कामों को करने से महादेव नाराज हो सकते हैं और साधक पूजा के पूर्ण फल की प्राप्ति से वंचित रह सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?

    महाशिवरात्रि के दिन क्या करें (What to do on Mahashivratri)

    • महाशिवरात्रि (Mahashivratri Fasting Rules 2025) के दिन सुबह जल्दी उठें।
    • स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहनें।
    • मंदिर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।
    • विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें।
    • सात्विक चीजों का सेवन करें।
    • अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें।
    • सच्चे मन से शिव चालीसा और मंत्रों का जप करें।
    • महादेव का विशेष चीजों से अभिषेक करें।
    • जीवन में खुशियों के आगमन के लिए महादेव से कामना करें।

    महाशिवरात्रि के दिन क्या न करें (What not to do on Mahashivratri)

    • महाशिवरात्रि के दिन तामसिक चीजों का सेवन न करें।
    • किसी से भी कोई वाद-विवाद न करें।
    • सुबह की पूजा करने के बाद दिन में न सोएं।
    • पूजा के दौरान शिवलिंग पर टूटे हुए चावल न चढ़ाएं।
    • किसी के बारे में गलत न सोचे।
    • महिलाओं का अपमान न करें।

    यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025: इस नियम से रखें महाशिवरात्रि का पावन व्रत, दूर हो जाएंगे सभी रोग और दोष

    महाशिवरात्रि 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। इस प्रकार 26 फरवरी महाशिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।

    इन चीजों का करें दान (Mahashivratri 2025 Daan)

    अगर आप मानसिक तनाव की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने के बाद सफेद चीजों का दान करें। जैसे- चावल, दूध और दही आदि। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से चंद्र दोष दूर होता है और महादेव की कृपा से रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं भोलेनाथ की ये प्रिय चीजें, कट जाएंगे सभी पाप

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।