Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी (Kalashtami 2024) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन जातक व्रत भी करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस शुभ तिथि पर भगवान काल भैरव की उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन श्रद्धा अनुसार दान करने का भी विशेष महत्व है।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 18 Dec 2024 08:30 AM (IST)
    Hero Image
    Kalashtami 2024: इन चीजों के दान से काल भैरव को करें प्रसन्न

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kalashtami 2024: कालाष्टमी का पर्व भगवान काल भैरव को समर्पित है। पंचांग के अनुसार, पौष माह में कालाष्टमी 22 दिसंबर (Kalashtami 2024 Date) को मनाई जाएगी। इस शुभ तिथि पर भगवान काल भैरव की उपासना रात्रि में करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि कालाष्टमी का व्रत सच्चे मन से करने से इंसान को सभी तरह के के संकटों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप धन लाभ के योग चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन राशि अनुसार दान करें। माना जाता है कि दान करने से इंसान को जीवन में अन्न और धन की कमी नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कालाष्टमी पर किस राशि के जातक को किस चीज का दान करना कल्याणकारी माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कालाष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त (Kalashtami 2024 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 22 दिसंबर को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 23 दिसंबर को शाम 05 बजकर 07 मिनट होगा। ऐसे में 22 दिसंबर को वर्ष 2024 की अंतिम कालाष्टमी मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2025 Date: पौष महीने में कब है मासिक दुर्गा अष्टमी? जानें, शुभ मुहूर्त एवं योग

    राशि अनुसार दान करें

    • मेष राशि के जातक कालाष्टमी के दिन लाल मिर्च, मसूर दाल और गुड़ का दान करें। इससे काल भैरव देव की कृपा प्राप्त होगी।
    • वृषभ राशि के जातक कालाष्टमी के दिन चीनी, नमक, मैदा चीजों का दान करें। इससे पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।
    • मिथुन राशि के जातक कालाष्टमी के दिन हरी सब्जियां, हरे रंग का मौसमी फल का दान करें। इससे सभी विघ्न दूर होंगे।
    • कर्क राशि के जातक कालाष्टमी के दिन चावल, चीनी, दूध आदि चीजों का दान करें। इससे भगवान काल भैरव प्रसन्न होंगे।
    • कन्या राशि के जातक कालाष्टमी के दिन विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां दान में दें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।
    • तुला राशि के जातक कालाष्टमी के दिन अन्न का दान करें। इससे सभी संकट दूर होंगे।
    • धनु राशि के जातक कालाष्टमी के दिन पीले रंग के फल का दान करें। इससे देव बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती है।
    • मकर राशि के जातक को कालाष्टमी के दिन के वस्त्र का करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
    • कुंभ राशि के जातक काल भैरव देव की कृपा पाने के लिए चमड़े के जूते और चप्पल का दान करें।
    • मीन राशि के जातक काल भैरव देव को प्रसन्न करने हेतु पीले रंग की मिठाई प्रसाद में अर्पित करें। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

    यह भी पढ़ें: Paush Kalashtami 2024 Yog: पौष कालाष्टमी पर दुर्लभ त्रिपुष्कर योग' समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।