'कांच ही बांस के बहंगिया...' लोकगीत में छिपा है आस्था का सबसे बड़ा रहस्य, जानिए छठ पूजा में क्यों जरूरी है दउरा
छठ पूजा (Chhath Puja 2026) में 'कांच ही बांस के बहंगिया' लोकगीत का गहरा धार्मिक महत्व है, जो शुद्धता और ...और पढ़ें
-1794398492235_m.webp)
छठी मैया को क्यों प्रिय है बांस का सूप? (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) की शुरुआत 13 नवंबर से होगी और समापन 16 नवंबर को होगा। इन चार दिनों में कई खास परंपराओं को निभाया जाता है, जिनका बहुत अधिक महत्व है। इस पर्व के दौरान घर से घाट तक छठ पूजा के कई लोकगीत सुनने को मिलते हैं।
इन्हीं में सबसे प्रमुख लोकगीत है- 'कांच ही बांस के बहंगिया (Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya), बहंगी लचकत जाए'। इस लोकगीत में छठी माता और भगवान सूर्य की अद्भुत छटा देखने को मिलती है। छठ पूजा में सबसे अधिक गाया जाने वाला यह लोकगीत बताता है कि छठ पूजा में उपयोग होने वाला हर सामान (जैसे- सूप, दउरा, बहंगी) पूरी तरह शुद्ध, प्राकृतिक और पवित्र होना चाहिए। ऐसे में आइए, इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि इस लोकगीत का धार्मिक महत्व क्या है।
'कांच ही बांस' का अर्थ है नया और कच्चा बांस, जिसका प्रयोग पहले कभी न हुआ हो। इस लोकगीत से इस बात की जानकारी मिलती है कि छठ पूजा में शामिल होने वाली हर एक चीज शुद्ध और पवित्र होनी चाहिए।
बहंगी बांस की बनी होती है। छठ पूजा के प्रसाद और सामग्री से भरे भारी दउरे को कंधों पर रखकर घाट तक ले जाया जाता है। यह सादगी और सेवा भाव का सबसे बड़ा प्रतीक है।
छठ पूजा के दौरान बांस से बने सूप और दउरे का अत्यधिक महत्व है। पूजा के समय इनका प्रयोग किया जाता है। चूंकि बांस से बनी वस्तुएं प्राकृतिक होती हैं, इसलिए भगवान सूर्य और छठी मैया को प्रसाद अर्पित करने के लिए बांस के सूप और दउरे का ही उपयोग किया जाता है।
दउरे का महत्व
छठ पूजा में दउरे का प्रयोग प्रसाद रखने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसमें पूजा की अन्य सामग्री भी रखी जाती है। इसे परिवार का कोई सदस्य घर से घाट तक नंगे पैर लेकर जाता है, जो समर्पण और सेवा भाव को दर्शाता है।
सूप
सूर्य देव को संध्या और प्रातः अर्घ्य देते समय सूप में ही सारा प्रसाद, फल, फूल और दीया रखा जाता है। व्रती इसी सूप को दोनों हाथों में लेकर कमर तक पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर को नमन करते हैं।
यह भी पढ़ें- छठ महापर्व 2026: नहाय-खाय से उगते सूर्य को अर्घ्य तक... जानिए 4 दिन का पूरा शेड्यूल और विशेष संयोग
यह भी पढ़ें- सिर्फ द्रौपदी या कर्ण नहीं, माता सीता से भी जुड़ा है छठ पर्व का संबंध! पढ़िए सदियों पुरानी अनसुनी दास्तान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।