विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: 13 को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा महापर्व, गूंजने लगे पारंपरिक लोकगीत

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:08 PM (IST)

बिहार के दरभंगा में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं, जो 13 नवंबर को नहाय-खाय ...और पढ़ें

ग्रामीण इलाकों के बाजारों में बांस से बने सूप और डलिया की दुकानें सज गई हैं।

ग्रामीण इलाकों के बाजारों में बांस से बने सूप और डलिया की दुकानें सज गई हैं।

HighLights

  1. 13 नवंबर को नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ अनुष्ठान शुरू।

  2. घाटों की सफाई, बाजारों में रौनक, परदेसी घर लौट रहे हैं।

  3. पूरे क्षेत्र में पारंपरिक छठ गीतों की गूंज से भक्तिमय माहौल।

संवाद सहयोगी, केवटी (दरभंगा)। Chhath Puja 2026: दीपावली के बाद अब बिहार समेत पूरी दुनिया में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं।

13 नवंबर (शुक्रवार) को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत होगी। नदी और तालाब घाटों की साफ-सफाई के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी पुख्ता तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पर्व को लेकर स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है।

बाजारों में बढ़ी रौनक

केवटी, खिरमा-पथरा, मोहम्मदपुर, रैयाम और छतवन समेत ग्रामीण इलाकों के बाजारों में बांस से बने सूप और डलिया की दुकानें सज गई हैं।

दुकानदार फल, पूजन सामग्री और मिट्टी के बर्तन का भंडारण कर रहे हैं। पर्व को लेकर महिलाएं पारंपरिक चूल्हे तैयार करने में जुट गई हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।

चार दिवसीय अनुष्ठान

इस बार 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ महापर्व का आगाज होगा। इस दिन व्रती पवित्र स्नान कर शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण करेंगी।

इसके अगले दिन 14 नवंबर को खरना होगा, जिसमें व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को गुड़ या गन्ने के रस से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद 15 नवंबर को अष्टचलगामी सूर्य को और 16 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

परदेसी लौटने लगे

महापर्व में शामिल होने के लिए दूसरे प्रदेशों में रहने वाले लोग अपने घर लौटने लगे हैं। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा और आंध्र प्रदेश से आने वाली ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ देखी जा रही है।

यात्रियों को घर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन आस्था के आगे यह दूरियां और कठिनाइयां फीकी पड़ रही हैं।

गूंज रहे छठ गीत

पूरे क्षेत्र में पारंपरिक छठ गीतों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। 'कांच ही बांस के बहंगिया', 'केलवा के पात पर उगेलन सुरुजमल झांके झुंके' और 'मारबो रे सुगवा धनुष से' जैसे कर्णप्रिय गीत हर तरफ सुनाई दे रहे हैं। इन गीतों से पूरा परिवेश छठमय हो गया है।

यह भी पढ़ें- छठ गीतों की असली 'पावर स्टार' हैं शारदा सिन्हा, पवन सिंह और खेसारी के दौर में भी गूंजती है उनकी आवाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।