विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ गीतों की असली 'पावर स्टार' हैं शारदा सिन्हा, पवन सिंह और खेसारी के दौर में भी गूंजती है उनकी आवाज

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:36 AM (IST)

Sharda Sinha Chhath Geet:शारदा सिन्हा आज भी छठ गीतों की असली 'पावर स्टार' हैं, जिनकी आवाज पवन सिंह और खेसारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अजित कुमार, मुजफ्फरपुर। Pawan Singh Khesari Lal Yadav Chhath Song: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर इन दिनों आधुनिक धुनों और नए गानों की धूम है।

एक तरफ जहां पवन सिंह और पलक मुच्छल का प्रसिद्ध गीत 'जोड़े-जोड़े फलवा' (एल्बम 'दरस दिखावा ऐ दीनानाथ') हर घर और गली में गूंज रहा है तो वहीं दूसरी ओर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अन्य कई नए कलाकारों के गीत भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

इस चकाचौंध के बीच आज भी छठ गीतों की दुनिया की असली 'पावर स्टार' लोक गायिका दिवंगत शारदा सिन्हा ही हैं। इस दुनिया से विदा होने के बावजूद उनकी आवाज का जादू ऐसा है कि बिना उनके गाए गीत सुने श्रद्धालुओं को पर्व में एक अधूरेपन का अहसास होता है।

sharda sinha

शारदा सिन्हा के गीत कालजयी

'बिहार कोकिला' और 'छठ कोकिला' के रूप में विख्यात पद्म विभूषण शारदा सिन्हा के गीतों के बिना छठ महापर्व की कल्पना भी अधूरी है। उन्होंने अपने संगीत सफर में 9 एल्बमों के जरिए 62 से भी अधिक छठ गीत गाए हैं। 

5 नवंबर 2024 को 72 वर्ष की आयु में एम्स नई दिल्ली में उनका निधन हो गया था। सुपौल के हुलास गांव में 1 अक्टूबर 1952 को जन्मी शारदा सिन्हा को संगीत में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पद्म श्री (1991), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (2000), पद्म भूषण (2018) और मरणोपरांत 2025 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया।

sharda sinha 1

शारदा सिन्हा के सर्वाधिक लोकप्रिय छठ गीत:

  • पहिले पहिल हम कईनी छठी मइया व्रत तोहार
  • केलवा के पात पर उगेलन सुरुजमल झुके-झुके
  • हो दीनानाथ
  • उगा हो सुरुजमल भोरहे के बेरिया
  • कांच ही बाँस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए
  • मारबो रे सुगवा धनु से, सुगवा गिरे मुरझाय
  • हे छठी मइया तोहर महिमा अपार
  • रोज़े रोज़े होगा उगेगा सुरुज मल
  • जोड़े जोड़े फलवा सुपले सुपास
pawan singh

पवन सिंह के लोकप्रिय गीत

लोकप्रिय गायक और अभिनेता पवन सिंह के गाए कई छठ गीत भी आज के दौर में युवाओं और श्रद्धालुओं के बीच खासे पसंद किए जाते हैं। उनके प्रमुख गीत हैं:

  • छठी मइया के बरतिया
  • पहिले पहिल छठी मइया
  • दर्शन दिअतS छठी मईया
  • घाटे चलू ना
  • उगा हो सुरुज देव
  • केरवा के पात पर
Khesari lal yadav

खेसारी लाल यादव के गीत

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के छठ गीत अपनी ऊर्जा, ठेठ लोक शैली और भक्ति भाव के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रमुख गीत हैं:

  • छठी माई के महिमा अपरार
  • ले ले आयब नया अरपा के धान
  • हे छठी मईया
  • घाट पर चले के बा
  • पटना के घाट

अन्य दिग्गज एवं समकालीन कलाकार

शारदा सिन्हा के अलावा कई अन्य दिग्गज और समकालीन गायकों ने भी अपनी आवाज से छठ के लोकगीतों को समृद्ध किया है:

  • अनुपमा यादव: 'छठी माई के बरतिया', 'दर्शन दिअतS सुरुज देव'
  • कल्पना पटवारी: 'केलवा के पात पर', 'पटना के घाट' और कई पारंपरिक भोजपुरी छठ गीत।
  • मनोज तिवारी: 'जुग जुग जियासु ललनवा', 'केलवा के पात पर' और अन्य पारंपरिक गीत।
  • मालिनी अवस्थी: लोक शैली में गाए गए 'उग हे सुरुजमल' और 'जोड़े जोड़े फलवा'।
  • भारत शर्मा व्यास: 'उगा हो सुरुजमल' और पारंपरिक निर्गुण व लोक शैली के प्रसिद्ध छठ गीत।
  • अन्य युवा कलाकार: रितेश पांडे, अक्षरा सिंह और गुंजन सिंह ने भी कई बेहतरीन आधुनिक और पारंपरिक छठ गीत गाए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।