विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: कहीं दंडवत प्रणाम तो कहीं कोसी भरने की रस्म, बिहार के छठ पूजा की ये परंपराएं हैं निराली

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

छठ पूजा 2026 का महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा, जो भगवान सूर्य और छठी मैया को ...और पढ़ें

बिहार की पहचान हैं छठ की ये अनोखी परंपराएं (Picture Credit: AI Generated)

बिहार की पहचान हैं छठ की ये अनोखी परंपराएं (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. छठ पूजा 2026 का महापर्व 13 से 16 नवंबर तक।

  2. बिहार में दंडवत प्रणाम और कोसी भरने की अनोखी रस्में।

  3. नहाय-खाय और खरना से होती है छठ पूजा की शुरुआत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में छठ पूजा (Chhath Puja 2026) के महापर्व का विशेष महत्व है। यह महापर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठ पूजा करने से संतान को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और इसका समापन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है।

इस पर्व में व्रती 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह बिहार का सबसे प्रमुख पर्व माना जाता है। बिहार में छठ पूजा के दौरान कई ऐसी अनोखी परंपराएं निभाई जाती हैं, जिनका विशेष महत्व है। इसे जानकर आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर छठ पूजा के समय कौन-सी परंपराएं निभाई जाती हैं। आइए इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

कब से शुरू होगा छठ पूजा 2026?

पंचांग के अनुसार, इस बार छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर (Chhath Puja 2026 Date) से होगी। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को होगा।

1. नहाय-खाय और खरना

छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती सुबह स्नान करने के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इस दिन कद्दू की सब्जी और चने की दाल बनाने का विशेष महत्व है। भोजन बनाने के दौरान शुद्धता और पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसके दूसरे दिन खरना की विशेष रस्म निभाई जाती है। इस दिन व्रती निर्जला व्रत रखते हैं। शाम को पूजा करने के बाद प्रसाद के रूप में गुड़ की खीर और रोटी का सेवन किया जाता है। कई जगहों पर तो इस भोजन को मिट्टी के चूल्हे पर ही बनाया जाता है।

2. दंडवत प्रणाम करते हुए घाट तक पहुंचना

छठ पूजा के दिन बिहार के कई इलाकों में मन्नत पूरी हो जाने पर व्रती दंडवत प्रणाम करते हुए छठ घाट तक पहुंचते हैं। इस रस्म को सूर्य देव और छठी मैया के प्रति समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।

3. कोसी भरने की परंपरा

छठ पूजा के दौरान 'कोसी भरने' की परंपरा का विशेष महत्व है। यह परंपरा संतान प्राप्ति, संतान की खुशहाली या कोई विशेष मनोकामना पूरी होने पर निभाई जाती है। छठ पूजा के तीसरे दिन यानी संध्या अर्घ्य के समय घाट पर गन्ने से मंडप बनाया जाता है। इसके नीचे मिट्टी के हाथी, दीपक और पूजा की अन्य सामग्री रखी जाती है। इसके बाद महिलाएं विधि-विधान से पूजा करती हैं।

4. छठ घाट पर दीप जलाने की परंपरा

छठ पूजा के दौरान घाटों पर दीप जलाने की परंपरा भी देखने को मिलती है। शाम के अर्घ्य और सुबह के अर्घ्य के समय श्रद्धालु दीपक जलाकर सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं। इससे पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठता है।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: 13 को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा महापर्व, गूंजने लगे पारंपरिक लोकगीत

यह भी पढ़ें- मिट्टी का हाथी, जगमगाते दीये और गन्ने का मंडप... मन्नत पूरी होने पर छठ में क्यों भरते हैं कोसी?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।