विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ महापर्व 2026: नहाय-खाय से उगते सूर्य को अर्घ्य तक... जानिए 4 दिन का पूरा शेड्यूल और विशेष संयोग

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:05 PM (IST)

लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा, जिसमें 14 नवंबर को खरना ...और पढ़ें

नहाय-खाय के साथ 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, 14 को खरना

नहाय-खाय के साथ 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, 14 को खरना

HighLights

  1. छठ महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा।

  2. 14 नवंबर को खरना, फिर 36 घंटे का निर्जला उपवास।

  3. 15-16 नवंबर को अर्घ्य, विशेष नक्षत्र संयोग कल्याणकारी।

जागरण टीम, जहानाबाद/अरवल। लोक आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर को नहाय-खाय (Chhath Puja 2026) के साथ शुरू होगा। महापर्व को लेकर घरों से लेकर बाजारों और छठ घाटों तक तैयारियां तेज हो गई हैं।

बाजारों में पूजन सामग्री, फल, सूप और दउरा की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। शहर की मुख्य सड़कों पर भी छठ की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं, घर-आंगन की साफ-सफाई और घाटों को स्वच्छ बनाने का काम भी शुरू हो गया है।

चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत की शुरुआत नहाय-खाय से होगी। इस दिन व्रती स्नान कर शुद्धता के साथ व्रत का संकल्प लेंगी और सात्विक भोजन ग्रहण करेंगी।

14 नवंबर शनिवार को खरना (Chhath Puja Kharna Date 2026) होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर गुड़ की खीर, रोटी सहित पारंपरिक प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।

महापर्व के तीसरे दिन 15 नवंबर रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके अगले दिन 16 नवंबर सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा।

आचार्य अजय जी के अनुसार, ज्योतिषीय गणना के मुताबिक चतुर्थी तिथि गुरुवार शाम 4:08 बजे से शुरू होकर शुक्रवार शाम 6:13 बजे तक रहेगी। इस बार छठ के दौरान नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है।

शनिवार शाम 6:41 बजे से रविवार रात 9:08 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इस दौरान व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू होगा, जिसमें सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

धार्मिक दृष्टि से इस संयोग को कल्याणकारी माना गया है। महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। लोग घरों और घाटों की साफ-सफाई के साथ पूजन सामग्री की व्यवस्था में जुटे हैं। छठी मैया की आराधना और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

यह भी पढ़ें- सिर्फ द्रौपदी या कर्ण नहीं, माता सीता से भी जुड़ा है छठ पर्व का संबंध! पढ़िए सदियों पुरानी अनसुनी दास्तान

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: छठ में मिट जाते हैं सारे भेद, आदिवासी समुदाय के बिना अधूरा है सनातनियों का महापर्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।