January 2024 Vivah Muhurat: जनवरी महीने में 08 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें तिथि, विवाह मुहूर्त एवं नक्षत्र संयोग
January 2024 Vivah Muhurat इस महीने सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। शास्त्रों में खरमास के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। अतः खरमास समाप्त होने के बाद सभी मंगल कार्य किए जाएंगे। ज्योतिषियों की मानें तो इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। इसके पश्चात विवाह का लग्न शुरू होगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। January 2024 Vivah Muhurat: नव वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इस महीने सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। शास्त्रों में खरमास के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। अतः खरमास समाप्त होने के बाद सभी मंगल कार्य किए जाएंगे। ज्योतिषियों की मानें तो इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। इसके पश्चात विवाह का लग्न शुरू होगा। आइए, जनवरी महीने में विवाह मुहूर्त की तिथियां जानते हैं-
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के इन 5 मंदिरों में करें भगवान गणेश के दर्शन, मनचाही मुराद होगी पूरी
कब समाप्त होगा खरमास ?
ज्योतिषियों की मानें तो 15 जनवरी को देर रात 02 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अतः 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन ही खरमास समाप्त होगा। इसके अगले दिन से विवाह का लग्न है।
जनवरी माह विवाह मुहूर्त
- 16 जनवरी को विवाह मुहूर्त है। इस दिन उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र है।
- 17 जनवरी को विवाह मुहूर्त है। इस दिन तिथि सप्तमी है। वहीं, नक्षत्र रेवती है।
- 21 जनवरी को भी विवाह मुहूर्त है। इस दिन द्वादशी तिथि है। वहीं, नक्षत्र रोहिणी एवं मृगशिरा है।
- 22 जनवरी को विवाह मुहूर्त है। इस दिन प्रदोष व्रत है। ज्योतिषियों की मानें तो त्रयोदशी तिथि पर विवाह करना बेहद शुभ होता है। वहीं, नक्षत्र मृगशिरा है।
- 27 जनवरी को विवाह मुहूर्त है। इस दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। वहीं, नक्षत्र मघा है।
- 28 जनवरी को विवाह मुहूर्त है। इस दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। वहीं, नक्षत्र मघा है।
- जनवरी 30 को विवाह मुहूर्त है। इस दिन माह माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। वहीं, नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी है। वहीं, नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी एवं हस्त है।
- जनवरी महीने में अंतिम लग्न यानी विवाह मुहूर्त 31 जनवरी को है। इस दिन तिथि पंचमी एवं षष्ठी तिथि है। वहीं, नक्षत्र हस्त है। इसके पश्चात, फरवरी महीने में विवाह मुहूर्त है। हालांकि, स्थानीय तिथि में विवाह मुहूर्त में मामूली अंतर हो सकता है। अतः विवाह निर्धारण के लिए स्थानीय पंडित से अवश्य सलाह लें। ज्योतिष शास्त्र में माघ के महीने को विवाह के लिए शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: साल 2024 में आचार्य चाणक्य की इन 4 बातों का रखें ध्यान, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।