विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा, क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण?

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:00 AM (IST)

आखिर कैसे हुई इस महापर्व की शुरुआत? जानिए राजा प्रियंवद की वह पौराणिक कथा, जब मृत पुत्र के वियोग में ...और पढ़ें

छठ पूजा का इतिहास (Picture Credits- AI Images)

छठ पूजा का इतिहास (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, छठ पूजा (Chhath Puja 2026) के दूसरे दिन यानी आज शाम से खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। वहीं, इस व्रत का समापन 16 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होगा। इसके बाद व्रत का पारण किया जाएगा और लोगों में प्रसाद वितरित किया जाएगा। हर साल श्रद्धालु पूरे उत्साह, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस महापर्व को मनाते हैं। इस दौरान घर से घाट तक बेहद खास रौनक देखने को मिलती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठ पूजा को विधिपूर्वक करने से संतान को दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही छठी मैया और भगवान सूर्य की कृपा बरसती है। क्या आप जानते हैं कि इस महापर्व को मनाने की शुरुआत कैसे हुई? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं छठ पूजा के इतिहास (Chhath Puja History) के बारे में।

कैसे शुरू हुई छठ पूजा?

पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में प्रियंवद नाम के एक राजा थे, जिनकी पत्नी का नाम मालिनी था। उन दोनों की कोई संतान नहीं थी। संतान न होने के कारण दोनों परेशान रहते थे। इस चिंता से परेशान होकर वे दोनों एक दिन महर्षि कश्यप के पास गए। उन्होंने महर्षि कश्यप को अपनी बात बताई। महर्षि कश्यप ने उन्हें यज्ञ करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से आपको संतान की प्राप्ति होगी। इसके बाद प्रियंवद और मालिनी ने यज्ञ किया, जिसके प्रभाव से रानी मालिनी ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह बालक मृत पैदा हुआ।

पुत्र वियोग के कारण राजा प्रियंवद ने अपने प्राण त्यागने का फैसला लिया। उसी दौरान देवी देवसेना प्रकट हुईं। उन्होंने राजा से कहा कि मैं सृष्टि की मूल प्रवृत्ति के छठे अंश से उत्पन्न हुई हूं। इसी वजह से मुझे 'षष्ठी' कहा जाता है। तुम विधिपूर्वक मेरी आराधना करो। इसके बाद राजा ने विधिपूर्वक देवी की पूजा-अर्चना की। पूजा के फलस्वरूप उन्हें जीवित पुत्र का वरदान प्राप्त हुआ। धार्मिक मान्यता है कि इसी घटना के बाद से छठ पूजा की परंपरा शुरू हुई। छठ पूजा की इस कथा का वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण के प्रकृति खंड में मिलता है।

महाभारत काल में किन लोगों ने की थी सूर्य देव की पूजा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में छठ पूजा और सूर्य उपासना सूर्यपुत्र कर्ण और पांडवों की पत्नी द्रौपदी ने की थी। राजा कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे। वे रोजाना कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते थे और उनकी कृपा से ही वे एक महान योद्धा बने। इसके अलावा जब पांडव जुए में अपना सारा राजपाट हार गए थे, तब महर्षि धौम्य के सुझाव पर द्रौपदी ने पूरे विधि-विधान से छठ व्रत रखा था। इस व्रत के प्रभाव से पांडवों को उनका खोया हुआ राज्य वापस प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ धनबाद में चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, आज खरना

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: कहीं नहीं दिखेगी ऐसी आस्था, बच्चों को लांघकर व्रती देती हैं आयुष्मान का आशीर्वाद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।