विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: कहीं नहीं दिखेगी ऐसी आस्था, बच्चों को लांघकर व्रती देती हैं आयुष्मान का आशीर्वाद

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:25 PM (IST)

Chhath Puja 2026:धनबाद के निछानी छठ घाट पर एक अनोखी परंपरा है, जहाँ छठ व्रती अर्घ्य के बाद घर लौटते ...और पढ़ें

संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के साथ बच्चों को लांघतीं छठ व्रतियां। (फाइल फोटो)

संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के साथ बच्चों को लांघतीं छठ व्रतियां। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. छठ व्रती बच्चों को लांघकर देती हैं दीर्घायु का आशीर्वाद।

  2. धनबाद के निछानी छठ घाट पर 50 साल पुरानी परंपरा।

  3. मान्यता है कि बच्चों को छठी मैया का विशेष आशीर्वाद मिलता है।

अमृत बाउरी, निचितपुर (धनबाद)। Chhath Puja Dhanbad Unique Tradition: लोक आस्था के महापर्व छठ पर आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। धनबाद के निछानी छठ घाट की परंपरा संतान की दीर्घायु की कामना और निरोगी जीवन के आशीर्वाद से जुड़ी है।

उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर घाट से घर लौट रहीं छठ व्रतियों के आगे रास्ते में माताओं द्वारा अपने अपने छोटे-छोटे बच्चों को जमीन पर लिटा दिया जाता है जिन्हें छठ व्रतीयां आशीर्वाद स्वरूप लांघते हुए अपने घर जाती है।

छठ व्रतीयां भी बच्चों को लांघते हुए दीघायु की आशीर्वाद देते हैं । आस्था के इस अनूठे संगम को देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है ।

मान्यता है कि छठ व्रतियों के लांघने से बच्चों को छठी मैया का आर्शीवाद मिलता है और वे हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इस वर्ष भी छठ में आस्था का इस दृश्य को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

फागु भुईयां , बिनोद भुईयां , दीपक निषाद , प्रकाश कुमार आदि लोगों का कहना है कि कठिन निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं में साक्षात छठी मैया का वास होता है।

जब व्रतीयां अर्घ्य देकर लौटती हैं, तो उनके रास्ते में बच्चों को लिटाने से बच्चों पर छठी मैया की विशेष कृपा बनी रहती है। इससे बच्चे हमेशा स्वस्थ रहते हैं और उन पर आने वाले हर संकट दूर हो जाते हैं। इनलोगों ने कहा कि यहां यह परंपरा 50 वर्षों से अधिक समय से चला आ रहा है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में तेजी से गिर रहा पारा, छठ पर कैसा रहेगा धनबाद का हाल? IMD ने बताया, सुबह के अर्घ्य के समय कैसा रहेगा आसमान

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: छठमय हुआ धनबाद कोयलांचल, नहाय-खाय के साथ महापर्व का आगाज; शुभ संयोग से बढ़ा उत्साह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।