विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: खरना का प्रसाद सिर्फ केले के पत्ते पर ही क्यों परोसा जाता है? इस पवित्र परंपरा में छिपा है रहस्य

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:48 AM (GMT+05:30)

छठ पूजा (Chhath Puja 2026) के महापर्व पर खरना का प्रसाद केले के पत्ते पर परोसने के पीछे धार्मिक और ...और पढ़ें

खरना के प्रसाद में क्यों होता है केले के पत्ते का प्रयोग (Picture Credit- AI Generated)

खरना के प्रसाद में क्यों होता है केले के पत्ते का प्रयोग (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. केले के पत्ते को शुद्ध और पवित्र माना जाता है।

  2. प्रकृति उपासना और शुद्धता बनाए रखने हेतु प्रयोग।

  3. विष्णु और मां लक्ष्मी का निवास केले के पेड़ में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 13 नवंबर से आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) की शुरुआत हो गई है। चार दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक और कठिन व्रत के दूसरे दिन 'खरना' मनाया जाता है, जिसका विशेष महत्व है।

इस अवसर पर व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को छठी मइया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसाद का भोग लगाती हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि खरना का प्रसाद हमेशा केले के पत्ते पर ही परोसा जाता है। क्या आप इसके पीछे के रहस्य को जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं इसके पीछे की धार्मिक और पारंपरिक वजहों के बारे में।

क्या है इसके पीछे की वजह?

हिंदू धर्म में केले के पेड़ और उसके पत्तों को अधिक पवित्र और पूजनीय माना जाता है। धातु या अन्य बर्तनों की तुलना में केले के पत्ते को शुद्ध माना जाता है क्योंकि इनका उपयोग केवल एक ही बार होता है, जिससे इनके अशुद्ध या जूठा होने की कोई गुंजाइश नहीं रहती। यही कारण है कि छठ महापर्व की शुद्धता को बनाए रखने के लिए खरना के प्रसाद हेतु केले के पत्तों का ही उपयोग किया जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छठ पूरी तरह से प्रकृति की उपासना का महापर्व है। इसलिए पूजा के दौरान मिट्टी के चूल्हे, बांस के सूप और केले के पत्ते का प्रयोग करना उत्तम माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का निवास माना जाता है। इस पेड़ को से सुख-समृद्धि, शुभता का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि खरना के प्रसाद को केले के पत्ते पर रखा ग्रहण करना शुभ माना जाता है। 

खरना के दिन क्या होता है?

  • छठ पूजा के दूसरे दिन यानी खरना को व्रती दिनभर बिना अन्न और जल ग्रहण किए (निर्जला) उपवास रखते हैं।
  • शाम के समय मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर बेहद पवित्रता और नियमों के साथ प्रसाद तैयार किया जाता है।
  • खरना के मुख्य प्रसाद के रूप में नए चावल और गुड़ से बनी खीर और घी लगी रोटियां बनाई जाती हैं।
  • सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य और छठी मइया की धूप-दीप से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद केले के पत्ते पर यही प्रसाद परोसकर भगवान को भोग लगाया जाता है।
  • पूजा संपन्न होने के बाद व्रती इसी प्रसाद को ग्रहण कर अपना दिनभर का व्रत खोलते हैं। व्रती के प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही इसे परिवार के अन्य सदस्यों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों में बांटा जाता है।

यह भी पढ़ें- नहाय-खाय के पावन स्नान और कद्दू-भात के प्रसाद से आज छठ महापर्व का दिव्य आगाज, इस विधि से करें सूर्य उपासना

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।