विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: बांस के दउरे की जगह ले रहा पीतल और स्टील का सूप, छठ पूजा की इस बदलती परंपरा पर क्या कहते हैं शास्त्र?

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:30 AM (IST)

छठ पूजा में बांस के सूप और दउरा का पारंपरिक महत्व है, हालांकि अब पीतल और स्टील के विकल्प भी ...और पढ़ें

छठ में पीतल या स्टील के सूप का इस्तेमाल

छठ में पीतल या स्टील के सूप का इस्तेमाल

HighLights

  1. छठ पूजा में बांस के सूप और दउरा का पारंपरिक महत्व।

  2. पीतल के सूप-दउरा का उपयोग स्वीकार्य, स्टील का नहीं।

  3. अर्घ्य के लिए कम से कम एक बांस का सूप रखें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली-धनतेरस के बाद लोगों को छठ पूजा का बेसब्री से इंतजार होता है। इस साल 4 दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय खाय से होगी, जो 16 नवंबर, सोमवार को उषा अर्घ्य (भोरवा घाट) के साथ समाप्त होगी। वैसे तो छठ का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन यह त्योहार उत्तर भारत में प्रमुख तौर पर मनाया जाता है।

छठ महापर्व के दौरान बांस से बने सूप और टोकरी जिसे स्थानीय भाषा में 'डाला' या 'दउरा' भी कहते हैं, कि काफी महिमा है। छठ पर्व के दौरान व्रती महिलाएं बांस की सुपली में पूजा सामग्री रखकर सूर्य देव और छठी मैय्या को अर्घ्य देती हैं। लेकिन बदलते समय के साथ मार्केट में पीतल या अन्य धातुओं से बनी टोकरी और सूप मौजूद है। छठ करने वाले अधिकतर लोग इस महापर्व के दौरान धातुओं से बनी टोकरियों का इस्तेमाल पूजा के लिए करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना धार्मिक नजरिए से सही माना जाता है आइए जानते हैं इसके बारे में।

chhath puja 2026 bamboo soop daura vs brass steel basket importance religious rules significance

तेजी से बदलती दुनिया का असर भारतीय तीज-त्योहारों पर भी देखने को मिल रहा है। छठ आते ही मार्केट में बांस से तैयार हुए दउरी और सुपली मिलने लग जाते हैं। कई लोग छठ पूजा के दौरान इनका इस्तेमाल करते हैं।

समय के साथ बांस से बनने वाला दउरा और सुपली का स्थान पीतल की सुपली ने ले लिया है। इसका सबसे बड़ा कारण है इनका टिकाऊपन होना। जहां बांस से बनी इन सामग्रियों को हर साल छठ पूजा पर नया खरीदना पड़ता है, वहीं पीतल से बने सुपली और दउरा एक बार खरीद लेने से बार-बार इस्तेमाल किया जाता है।

छठ महापर्व 2026 कैलेंडर

13 नवंबर 2026, शुक्रवार को नहाय खाय
14 नवंबर 2026, शनिवार को खरना
15 नवंबर 2026, रविवार को संध्या अर्घ्य
16 नवंबर 2026, उषा अर्घ्य और पारण

छठ पूजा में बांस क सूप और दउरा का महत्व

छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सूप और दउरा दोनों का अलग-अलग काम होता है। सूंप बांस की पतली पट्टियों से निर्मित चौड़ा और चपटा बर्तन होता है। इसमें छठ व्रत करने वाली महिलाएं ठेकुआ, फल, नारियल, अदरक, हल्दी और दूसरे तरह के प्रसाद रखती हैं।

वहीं बांस से बनी टोकरी को दउरा कहा जाता है। इसमें छठ पूजा से जुड़ी संपूर्ण सामग्री रखी जाती है। परिवार का कोई एक सदस्य इसे सिर पर रखकर पूजा स्थल या घाट तक ले जाते हैं। इस तरह सूप में प्रसाद सजाने और दउरा में पूजा सामग्री रखी जाती है।

बांस का सूप और दउरा क्यों इतना खास?

छठ पूजा का पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, प्रेम और आभार जताने का सुनहरा मौका होता है। इसमें सूर्य, जल और धरती से मिलने वाले फल-अनाज का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में बांस से निर्मित सूप और दउरा का प्रयोग भी प्रकृति से जुड़ी परंपरा का हिस्सा है।

आज भी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बांस हमेशा से घरेलू काम काज का हिस्सा रहा है। इससे सूप, टोकरी, चटाई और कई अन्य तरह की वस्तुएं तैयार की जाती हैं।

छठ पूजा में पीतल या स्टील के सूप और दउरा का इस्तेमाल

छठ पर्व के दौरान होने वाली पूजा में बांस के सूप और दउरा का इस्तेमाल पारंपरिक रीति-रिवाज का हिस्सा है। लेकिन अब इनकी जगह पीतल के सूप और दउरा का भी इस्तेमाल किया जाता है।

दरअसल स्टील एख मिश्रित धातु है, जिसे इंसान कारखानों में बनाते हैं। शास्त्रों में पूजा के लिए हमेशा प्राकृतिक धातुओं (जैसे सोना, चांदी, तांबा और पीतल) को ही शुद्ध और शुभ माना गया है।

स्टील का मुख्य आधार लोहा है और ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में लोहे का संबंध शनि और राहु ग्रह से जोड़कर देखा जाता है।

हालांकि शास्त्रों और पारंपरिक मान्यताओं के मुताबिक, यदि आप पीतल की टोकरी या सूप का इस्तेमाल छठ पूजा के दौरान करते हैं, तो अर्घ्य देने के लिए कम से कम एक बांस का सूप या टोकरी जरूर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 'कांच ही बांस के बहंगिया...' लोकगीत में छिपा है आस्था का सबसे बड़ा रहस्य, जानिए छठ पूजा में क्यों जरूरी है दउरा

यह भी पढ़ें- Chhath History: सूर्य उपासक 'मग' ब्राह्मणों से जुड़ी मगध की पहचान, राजा धृष्टकेतु की कथा से निकला छठ महापर्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।