विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा में प्रसाद के लिए मिट्टी का नया चूल्हा ही क्यों? इस परंपरा में छिपा है गहरा राज 

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:00 PM (IST)

छठ पूजा (Chhath Puja 2026) में प्रसाद बनाने के लिए नए मिट्टी के चूल्हे का उपयोग पवित्रता बनाए रखने के ...और पढ़ें

छठी मैया का प्रसाद बनाते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां (Picture Credit: AI Generated)

छठी मैया का प्रसाद बनाते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. छठ पूजा में नए मिट्टी के चूल्हे पर बनता है प्रसाद।

  2. पवित्रता और शुद्धता बनाए रखने के लिए यह परंपरा है।

  3. नियमित चूल्हे के जूठेपन से बचने के लिए होता है उपयोग।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) का विशेष महत्व है। इस पर्व को 4 दिनों तक बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह व्रत निर्जला किया जाता है और इसमें छठी मैया के साथ सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ पूजा करने से संतान को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शुभ परिणाम मिलते हैं।

महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है। वहीं, इसका समापन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होता है। छठ पूजा का प्रसाद मिट्टी के नए चूल्हे पर बनाया जाता है। इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। यह जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर पूजा का प्रसाद मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है? क्या आप इसके पीछे के रहस्य के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्या है वजह?

छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। पूजा का प्रसाद मिट्टी के नए चूल्हे पर ही बनाया जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाले नियमित गैस चूल्हे पर रोजाना लहसुन-प्याज और अन्य भोजन भी पकाया जाता है, जिसकी वजह से रोज इस्तेमाल किया जाने वाला चूल्हा जूठा और अपवित्र माना जाता है। छठ का प्रसाद अधिक पवित्र होता है। इसी वजह से छठ पूजा का प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी के नए चूल्हे का ही इस्तेमाल किया जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छठ पूजा का प्रसाद बनाने के लिए नए बर्तनों का भी प्रयोग किया जाता है। नया चूल्हा और नए बर्तन इसलिए इस्तेमाल किए जाते हैं, क्योंकि इस प्रसाद का छठी मैया और सूर्य देव को भोग लगाया जाता है।

छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

  • सबसे पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रसाद बनाते समय उस जगह पर गंदगी न हो।
  • स्नान करने और साफ कपड़े धारण करने के बाद ही प्रसाद बनाना चाहिए।
  • प्रसाद पकाने के लिए मिट्टी के नए चूल्हे और आम की लकड़ी का ही उपयोग करें।
  • इस दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें और किसी से वाद-विवाद न करें।

कब से शुरू होगा छठ पूजा का महापर्व?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार छठ पूजा का महापर्व 13 नवंबर (Chhath Puja 2026 Date) को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- मिट्टी का हाथी, जगमगाते दीये और गन्ने का मंडप... मन्नत पूरी होने पर छठ में क्यों भरते हैं कोसी?

यह भी पढ़ें- सिर्फ कार्तिक नहीं, चैत्र में भी पुकारती हैं छठी मइया: पढ़िए 4 दिन के इस सबसे बड़े पर्व की महिमा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।