विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नहाय-खाय के पावन स्नान और कद्दू-भात के प्रसाद से आज छठ महापर्व का दिव्य आगाज, इस विधि से करें सूर्य उपासना

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:30 AM (IST)

छठ महापर्व 2026 का पहला दिन 'नहाय-खाय' 13 नवंबर से शुरू हो गया है, जिसमें व्रत रखने वाली महिलाएं स्नान ...और पढ़ें

नहाय खाय 2026 पूजा विधि

नहाय खाय 2026 पूजा विधि

HighLights

  1. नहाय-खाय से छठ महापर्व 13 नवंबर 2026 को शुरू।

  2. व्रत रखने वाली महिलाएं सात्विक भोजन से करती हैं शुरुआत।

  3. कद्दू-भात शरीर को व्रत के लिए तैयार करने में सहायक।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज से लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो चुक है, जो इस साल 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तिथि तक चलने वाले इस पवित्र पर्व के दौरान भगवान सूर्य और छठी मैय्या की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

आज इस महापर्व का पहला दिन 'नहाय-खाय' है। नहाय-खाय से लेकर खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य तक चलने वाले इस व्रत में महिलाएं करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं।

WhatsApp Image 2026-11-12 at 3.33.18 PM

नहाय खाय 2026 का महत्व

छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय से हो चुकी है। आज व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह स्नान करने के बाद घर की साफ-सफाई करती हैं और सात्विक भोजन पकाया जाता है।

इस दिन महिलाएं भोजन में मुख्य रूप से चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाती है। भोजन ग्रहण करने के साथ ही छठ व्रत की शुरुआत हो जाती है।

छठ पूजा 2026: नहाय खाय का शुभ मुहूर्त

इस साल छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर 2026 को नहाय खाय के साथ शुरू होगी। हिंदू पंचांग के आधार पर नहाय खाय शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर पड़ती है।

नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 6 बजकर 42 मिनट और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होने की उम्मीद है। चतुर्थी तिथि 12 नवंबर को शाम 6 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर 13 नवंबर को रात 8 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगी।

हालांकि अलग-अलग शहरों में समय में थोड़ा बदलाव देखने को मिलता है।

नहाय खाय पर कद्दू भात का महत्व

नहाय खाय के दिन कद्दू-भात और चना दाल बनाने की परंपरा निभाई जाती है। छठ पूजा के पारंपरिक नियमों का पालन करते हुए यह खाना सात्विक, शुद्ध और सिंपल तरीके से बनाया जाता है। इस दिन से लेकर छठ खत्म होने तक घर में प्याज-लहसुन खाने की मनाही होती है। इसके अलावा प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को भी खाने से बचा जाता है।

लौकी जिसे घिया और कद्दू जैसे कई नामों से जाना जाता है। हिंदू रीति-रिवाजों में एक हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जी मानी जाती है। नहाय खाय पर कद्दू भात भक्तों को आने वाले मुश्किल उपवास के दिनों के लिए तैयार होने में भी मदद करता है। लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो कठिन व्रत से पहले शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।

चावल पेट के लिए हल्का होता है और चने की दाल बॉडी को एनर्जी देने का काम करती है। ये चीजे मिलकर आने वाले व्रत से पहले एक आसान और पेट भरने वाला खाना बनाती हैं।

नहाय-खाय पूजन मंत्र (Nahay Khay 2026 Pujan Mantra)

ऊं घृणिं सूर्याय नमः

ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।

ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:। विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।।

ऊं ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।

यह भी पढ़ें- बिना इसके अधूरा है छठ पूजा का महाप्रसाद! जानिए बिहार-पूर्वांचल के घरों में बनने वाले ठेकुआ की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: बांस के दउरे की जगह ले रहा पीतल और स्टील का सूप, छठ पूजा की इस बदलती परंपरा पर क्या कहते हैं शास्त्र?

 अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।