Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holika Dahan 2025: होलिका दहन में अपनी राशि के अनुसार डालें ये चीजें, नहीं आएगी किसी काम में रुकावट

    होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan 2025) किया जाता है जिसे हम छोटी होली के रूप में मनाते हैं। यह दिन भी होली की तरह ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन होलिका में अगर आप अपनी राशि के अनुसार ये चीजें अर्पित करते हैं तो इससे आपको कई तरह के संकटों से मुक्ति मिल सकती है।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 12 Mar 2025 07:00 PM (IST)
    Hero Image
    Holika Dahan 2025 होलिका दहन की अग्नि में क्या डालें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली (Holi 2025) मनाई जाती है। इस साल होली का पर्व शुक्रवार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसका काफी महत्व माना गया है। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राशि अनुसार उपाय

    मेष - इस राशि के जातक होलिका दहन में 7 काली मिर्च या फिर काले तिल अर्पित कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको राहत मिल सकती है।

    वृषभ - वृषभ राशि के जातक होलिका दहन की अग्नि में सफेद चंदन अर्पित कर सकते हैं। इससे जातक को मानसिक शांति मिल सकती है।

    मिथुन - मिथुन राशि के लोगों को होलिका में गुड़ या फिर चने की दाल डालनी चाहिए। इससे आपको पैसों की तंगी से मुक्ति मिल सकती है।

    कर्क - इस राशि के जातक होलिका दहन के दौरान सौंफ की आहुति दे सकते हैं। इसी के साथ आपको होलिका में अनाज की बालियां डालने से भी लाभ मिल सकता है।

    सिंह - सिंह राशि के जातक होलिका में जौ की आहुति अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

    कन्या - इस राशि के लोगों को होलिका में काले तिल और गुड़ अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है।

    तुला - होलिका दहन के दिन तुला राशि के जातक होलिका की अग्नि में काले तिल और 2 हल्दी की गांठ अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको अपने जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें - Holi 2025: होली पर इन देवी-देवताओं की जरूर करें पूजा, हर क्षेत्र में मिलेगा फायदा

    वृश्चिक - इस राशि के जातक होलिका दहन पर अग्नि में धान अर्पित कर सकते हैं। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होती है।

    धनु - धनु राशि के जातक होलिका दहन की अग्नि में चावल और तिल की आहुति दे सकते हैं। ऐसा करने से आपको वैवाहिक जीवन में लाभ मिलता है।

    मकर - मकर राशि के लोग होलिका पूजन के दिन 5 हल्दी की गांठ दहन में अर्पित कर सकते है। इससे आपको शनि दोष से थोड़ी राहत मिल सकती है।

    कुंभ - कुंभ राशि के लोग होलिका में कपूर अर्पित करें। ऐसा करने से सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है।

    मीन - मीन राशि के जातक अगर होलिका दहन में जीरा और नमक की आहुति देते हैं, तो इससे धन लाभ और तरक्की के योग बनने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें - Holi Bhai Dooj 2025: कब है होली भाई दूज? इस विधि से करें अपने भाई का तिलक, जानिए शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।