Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2025: होली पर इन देवी-देवताओं की जरूर करें पूजा, हर क्षेत्र में मिलेगा फायदा

    होली (Holi 2025) का पर्व केवल भारत तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि इसकी लोकप्रियता अन्य देशों में भी बढ़ी है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार में से एक है। हर व्रत-त्योहार पर अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि होली पर किसकी पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 08 Mar 2025 11:18 AM (IST)
    Hero Image
    Which deity should be worshiped on Holi (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि पर होली का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस बार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन साधक को अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। इसी के साथ अगर आप जीवन की विभिन्न परेशानियों से मुक्ति चाहते हैं, तो इसके लिए इन देवी-देवताओं पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जरूर करें इनकी पूजा

    होली की कथा मुख्य रूप से प्रहलाद और नरसिंह भगवान से जुड़ी है, जो भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। ऐसे में आपको होली पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना द्वारा शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। इसी के साथ होली पर आपको श्री नरसिंह चालीसा का पाठ करने से भी भगवान विष्णु की कृपा की प्राप्ति हो सकती है।

    \

    (Picture Credit: Freepik)

    इनसे भी जुड़ा है होली का पर्व

    होली पर भगवान शिव और राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना भी विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली की एक कथा भगवान शिव से भी संबंधित मानी जाती है। होली पर काशी में चिता की राख से होली खेली जाती है, जिसे हम लोग मसाने की होली के नाम से जानते हैं। ऐसे में होली पर आपको शिव मंदिर में जाकर घी का दीपक जलाएं और शिव जी का जलाभिषेक करें। ऐसा करने से शिव जी की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें - Holi 2025: होली पर रखें इन बातों का ध्यान, अभी नोट करें इसके नियम

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    प्रेम संबंध होंगे मजबूत

    होली का पर्व भगवान कृष्ण और राधा जी से भी संबंधित माना जाता है। होली के पर्व को ब्रज और उसके आसपास के क्षेत्र में 'फाग उत्सव' के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में होली पर राधा-कृष्ण जी की पूजा करने से साधक के जीवन में न केवल प्रेम का आगमन होता है, बल्कि प्रेम संबंधों में भी मजबूती आती है।

    यह भी पढ़ें - Rang Panchami 2025: चैत्र माह कब मनाई जाएगी रंग पंचमी, पढ़िए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।