Holika Dahan 2025: होलिका की राख से करें ये उपाय, दुख-दर्द का भी होगा नाश
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर होली मनाई जाती है। यह हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है जिसकी लोकप्रियता अन्य देशों में भी देखने को मिलती है। हर साल कई विदेशी लोग भारत की होली का हिस्सा बनने यहां आते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जिसे हम सभी छोटी होली के नाम से भी जानते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल गुरुवार, 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन होलिका दहन का मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है। इस दिन पर होलिका के रूप में लकड़ियों को जलाया जाता है और यह आशा की जाती है कि होलिका के साथ-साथ व्यक्ति की बुराईयों और दुख-दर्द का भी नाश हो जाएगा। होलिका की राख को काफी लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आप इसकी राख से कुछ उपाय कर सकते हैं।
दूर होगी नेगेटिव एनर्जी
होलिका दहन की राख को अपने घर लाएं इसे घर की दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में रखें। ऐसा करने से घर में मौजूद सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है। इसी के साथ होलिका दहन की राख की पोटली बनाकर आप इसे अपने कार्यक्षेत्र में मुख्य द्वार पर भी लटका सकते हैं।
(Picture Credit: Freepik)
होगा नजर दोष से बचाव
अगर कोई व्यक्ति या बच्चा नजर दोष से पीड़ित है, तो इसके लिए भी होलिका दहन की राख काम आ सकती है। नजह दोष से मुक्ति के लिए पीड़ित व्यक्ति के सिर से 7 बार उस राख को उतारें और किसी चौराहे पर फेंक आएं। इस उपाय को करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कोई देखे नहीं, तभी यह उपाय कारगर होगा।
यह भी पढ़ें - Holika Dahan 2025: होलिका दहन की पवित्र अग्नि में डालें ये चीजें, नोट करें पूजा मुहूर्त और मंत्र
जरूर करें ये उपाय
अगर घर में कोई व्यक्ति हमेशा बीमार बना रहता है, तो इसके लिए होलिका दहन की राख अपने घर लाएं और अगले दिन यानी रंगों वाली होली के दिन उस व्यक्ति के माथे पर होलिका की राख से रोजाना टीका लगाएं। इससे आपको उस व्यक्ति की स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।
(Picture Credit: Freepik)
दूर होगी धन की समस्या
होलिका दहन की राख लाने के बाद उसे एक लाल रंग के साफ-सुथरे कपड़े में एक सिक्के के साथ बांध दें। अब इस पोटली को अपने धन के स्थान या फिर तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं, साथ ही आपके लिए धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।
यह भी पढ़ें - Holi 2025: रंगों का त्योहार बदलेगा इन राशियों की किस्मत, लक्ष्मी नारायण योग से होगी धनवर्षा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।