Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holika Dahan 2025: होलिका दहन की पवित्र अग्नि में डालें ये चीजें, नोट करें पूजा मुहूर्त और मंत्र

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 08:07 AM (IST)

    होलिका दहन का दिन बहुत खास माना जाता है। यह हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इसको (Holika Dahan 2025) लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन की पवित्र अग्रि में हर किसी को पूजा करनी चाहिए लेकिन क्या आपको पता है? इसमें कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अर्पित करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है तो आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Holika Dahan 2025: होलिका दहन की पवित्र अग्नि में डालें ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होलिका दहन होली पर्व की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह होली से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 13 मार्च यानी आज किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दौरान होलिका की अग्नि की विधिवत पूजा करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दिन (Holika Dahan 2025) को लेकर कुछ ज्योतिष उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, तो आइए उनके बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होलिका दहन की पवित्र अग्नि में डालें ये चीजें

    • होलिका दहन की पवित्र अग्नि में सूखा नारियल डालना शुभ माना जाता है।
    • इसमें गेहूं की बालियां, गोबर के उपले और काले तिल के दाने अर्पित करें, ऐसा करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
    • धन लाभ के लिए होलिका दहन में चंदन की लकड़ी अर्पित करें।
    • कारोबार में लाभ और रोजगार के लिए होलिका दहन में पीली सरसों चढ़ाएं।
    • होलिका दहन में अक्षत और ताजे फूल भी जरूर अर्पित करें।
    • होलिका को साबुत मूंग की दाल, हल्दी के टुकड़े, और गाय के सूखे गोबर से बनी माला अर्पित करें।
    • अच्छे स्वास्थ्य के लिए होलिका दहन की पवित्र अग्नि में काले तिल के दाने अर्पित करने चाहिए।

    होलिका दहन 2025 मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च को होगा। इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।

    होलिका दहन 2025 पूजा मंत्र (Holika Dahan 2025 Puja Mantra)

    • 'ऊं नृसिंहाय नम:'
    • 'अनेन अर्चनेन होलिकाधिष्ठातृदेवता प्रीयन्तां नमम्।।'
    • 'वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च। अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव।।'

    यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2025: इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, वरना जीवन में बढ़ जाएंगी समस्याएं

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।