विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2025: रंगों का त्योहार बदलेगा इन राशियों की किस्मत, लक्ष्मी नारायण योग से होगी धनवर्षा

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 12 Mar 2025 12:00 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 12 Mar 2025 12:44 PM (GMT+05:30)

फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली के दिन कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इस शुभ अवसर पर सूर्य देव कुंभ राशि ...और पढ़ें

Holi 2025: होली के दिन क्या करें और क्या न करें?
Holi 2025: होली के दिन क्या करें और क्या न करें?

HighLights

  1. 14 मार्च को सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे।
  2. होली के दिन मीन संक्रांति मनाई जाएगी।
  3. चंद्र ग्रहण का साया होली के दिन रहने वाला है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व होली हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह पर्व देश और दुनिया के कई देशों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। इस साल 14 मार्च को होली मनाई जाएगी।

ज्योतिषियों की मानें तो होली पर मंगलकारी लक्ष्मी नारायण योग (Holi 2025 Lakshmi Narayan Yoga) बन रहा है। लक्ष्मी नारायण योग बनने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। उनकी किस्मत सूरज की तरह चमकने लगेगी। साथ ही किस्मत का पिटारा (Holi predictions 2025) खुल जाएगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें: 14 या 15 मार्च, कब खेली जाएगी होली? एक क्लिक में नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी नारायण योग

वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव और सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में पूर्व से मायावी ग्रह केतु उपस्थित हैं। बुध और शुक्र की युति से मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग (Lakshmi Narayan Yog Benefits) बन रहा है। इस राशि से कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

वृषभ राशि

लक्ष्मी नारायण योग (Holi 2025 Lakshmi Narayan Yog) से वृषभ राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। भाई और बहनों का प्यार मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। शेयर मार्केट से धन लाभ होगा। निवेश से भी बात बनेगी। आसान शब्दों में कहें तो दोगुना धन लाभ होगा। हालांकि, अकारण तनाव की समस्या घर कर सकती है। इससे दूर रहें। परम पिता परमेश्वर पर यकीन रखें। लक्ष्मी नारायण जी की कृपा से बिगड़े काम बनेंगे। घर में मंगल का आगमन होगा। कारोबार में तेजी आएगी।

कन्या राशि

होली (Holi predictions 2025) के दिन कन्या राशि के जातकों को पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कारोबार में दोगुना लाभ मिलेगा। बुध देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातकों को कारोबार में लॉटरी लग सकती है। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। निवेश से लाभ होगा। पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। जीवनसाथी हर काम में आपको सहयोग करेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। पार्टनरशिप में किए गए कामों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

लक्ष्मी नारायण योग से कुंभ राशि के जातकों को आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं, खर्च भी बहुत अधिक होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। इससे न केवल कारोबार में लाभ होगा, बल्कि भविष्य की भी प्लानिंग करेंगे। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से बड़ी मनोकामना पूरी होगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों के मध्य प्रेम और स्नेह का भाव रहेगा।

यह भी पढ़ें: चैत्र महीने में दो बार बन रहा है द्विपुष्कर योग, इन लोगों के लिए रहेगा शुभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।