Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holika Dahan 2024: इस शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, जानें इसका महत्व

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 11:00 AM (IST)

    इस बार होलिका दहन 24 मार्च (Holika Dahan 2024 Date) को है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और उसकी (होलिका दहन) विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और परिवार के सदस्य बुरी नजर से बचे रहते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    Hero Image
    Holika Dahan 2024: इस शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, जानें इसका महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holika Dahan 2024 Puja Samagri List: होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक पर्व है। इस त्योहार के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और उसकी (होलिका दहन) विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार के सदस्य बुरी नजर से बचे रहते हैं। मान्यता है कि होलिका दहन की पूजा में विशेष चीजों को शामिल करना फलदायी होता है और पूजा सफल होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि होलिका दहन की पूजा थाली में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय

     

    होलिका दहन की पूजा सामग्री (Holika Dahan Puja Samagri)

    होलिका दहन की पूजा थाली में विशेष चीजों को अवश्य शामिल करना चाहिए।  होलिका दहन की पूजा के लिए नारियल, गुलाल, अक्षत, रोली, फूल, दीपक, देशी घी, गोबर से बनी गुलरी, हल्दी आदि चीजें शामिल करना चाहिए।

    होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2024 shubh muhurat)

    होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 24 मार्च को देर रात  11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। होलिका दहन का समय 1 घंटे 14 मिनट का है। भद्रा पूंछ की अवधि के दौरान भी होलिका दहन किया जाता है। इस दिन भद्रा पूंछ में होलिका दहन का समय शाम 06 बजकर 33 मिनट से लेकर 07 बजकर 53 मिनट तक है।

    होलिका दहन महत्व

    सनातन धर्म में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। इस खास अवसर पर होलिका की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है और एक दुसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी जाती है। मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन करने से जीवन में समृद्धि आती है और सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, वरना जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'