Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Choti Holi 2024: कब मनाई जाएगी छोटी होली? जानिए होलिका दहन और भद्रा पूंछ का समय

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 09:35 AM (IST)

    छोटी होली का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन बुरी शक्तियों पर विजय का प्रतीक है और यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। छोटी होली का हिंदुओं में बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस साल छोटी होली 24 मार्च को मनाई जाएगी। तो आइए इसकी तिथि और मुहूर्त के बारे में जानते हैं -

    Hero Image
    Choti Holi 2024: छोटी होली तिथि और समय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Choti Holi 2024: छोटी होली को होलिका दहन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन लोग शाम के समय अपने घर से बाहर विधि-विधान के साथ होलिका दहन की पूजा करते हैं। यह दिन बुरी शक्तियों पर विजय का प्रतीक है और यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छोटी होली का हिंदुओं में बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। तो आइए इसकी तिथि और मुहूर्त के बारे में जानते हैं -

    यह भी पढ़ें: Khatu Shyam Ji: भक्तों की हर मुराद पुरी करते हैं बाबा खाटू, जानिए क्यों है इत्र चढ़ाने का इतना महत्व? 

    छोटी होली तिथि और समय

    • पूर्णिमा तिथि की शुरूआत - 24 मार्च, 2024 - 09:54 से
    • पूर्णिमा तिथि का समापन - 25 मार्च, 2024 - 12:29 तक
    • होलिका दहन का मुहूर्त- रात 11:13 बजे से 11:53 बजे तक।
    • भद्रा पूंछ- शाम 06:33 बजे से शाम 07:53 बजे तक
    • भद्रा मुख- शाम 07:53 बजे से रात 10:06 बजे तक।

    छोटी होली से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

    • सनातन धर्म में छोटी होली का अपना एक खास महत्व है। होली आमतौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, फरवरी और हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार फाल्गुन माह में मनाया जाता है।
    • होलिका दहन का पर्व शाम को सूर्यास्त के बाद मनाया जाता है, जब आग जलाई जाती है और लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रार्थना करने आते हैं। होलिका दहन एक अनुष्ठानिक अलाव है, जिसमें सभी नकारात्मक शक्तियों का दहन हो जाता है।
    • इस दिन लोगों को वहीं पूजा करनी चाहिए, जहां होलिका दहन होती है। लोगों को इस शुभ पूर्व संध्या पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, विभिन्न वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य, धन, समृद्धि के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Shani Dev Pujan: शनिवार के दिन करें शनि देव की विशेष पूजा, जीवन में होगी खुशियों की बरसात

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'