विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली का कौन-सा निशान तय करता है लव या अरेंज मैरिज? शादी से पहले ही देख लें अपनी रेखाएं?

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:27 PM (IST)

क्या आपकी हथेली में भी है लव मैरिज के योग? गुरु पर्वत पर के खास निशान से जानिए मनपसंद पार्टनर मिलेगा या नहीं?

हस्तरेखा शास्त्र के संकेत (AI-Generated Image)

हस्तरेखा शास्त्र के संकेत (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादी लव होगी या अरेंज, वैसे तो ये किस्मत का खेल है। लेकिन, कुछ हद तक हस्तरेखा शास्त्र भी इस बात की भविष्यवाणी करती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हमारी हथेली के पर्वत और रेखाएं हमारे नेचर और रिलेशनशिप को लेकर कई तरह के इशारे करती हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी लाइफ में लव मैरिज के चांस कितने हैं और हैं भी या नहीं, तो अपने हाथ की इन जगहों को ध्यान से देखें:

1. गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान

सबसे पहले अपनी तर्जनी (Index Finger) के ठीक नीचे वाले हिस्से को देखें, इसे गुरु पर्वत कहते हैं। अगर यहां स्पष्ट क्रॉस का निशान बनता है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह निशान इस बात का संकेत है कि आपको एक सच्चा और प्यार करने वाला लाइफ पार्टनर मिलेगा, जो रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाएगा।

2. उभरा और साफ शुक्र पर्वत

अंगूठे के ठीक निचले हिस्से को शुक्र पर्वत कहा जाता है, जिसका सीधा संबंध प्यार, रोमांस और लग्जरी से है। अगर आपके हाथ में यह हिस्सा बिना किसी कटे-फटे निशान के एकदम साफ और थोड़ा उभरा हुआ दिखता है, तो आप बेहद रोमांटिक मिजाज के इंसान हैं। ऐसे लोगों की लव मैरिज होने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है।

3. चंद्र पर्वत से शुरू होती भाग्य रेखा

अगर आपकी हथेली में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत (हथेली के बाहरी निचले हिस्से) की तरफ से शुरू होकर आगे बढ़ती है, तो माना जाता है कि इंसान को उसकी पसंद का ही जीवनसाथी मिलता है। वहीं, हृदय रेखा से निकलकर तर्जनी उंगली की ओर जाने वाली छोटी-छोटी रेखाएं सच्चे प्यार की निशानी मानी जाती हैं।

4. विवाह रेखा का झुकना

सबसे छोटी उंगली के ठीक नीचे स्थित छोटी रेखा को विवाह रेखा कहा जाता है। अगर यह रेखा हल्की सी नीचे झुककर हृदय रेखा की तरफ जाती दिखे या फिर इसमें से कोई शाखा निकलकर ऊपर की ओर बढ़े, तो यह मनचाहा हमसफर मिलने और शादीशुदा जिंदगी के मजबूत होने का संकेत देती है।

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: हथेली के शुक्र पर्वत पर ये निशान देते हैं लग्जरी लाइफ का संकेत, राजा जैसी होती है जिंदगी

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: किस्मत वालों के हाथ में ही होती है ये शुभ रेखाएं, 'राजयोग' के देती हैं संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।