Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर इन खास चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 23 Jul 2025 07:15 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) यानी सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में देवाधिदेव महादेव की पूजा करने से अमोघ और अक्षय फल की प्राप्ति होगी। इस दिन मंदिरों में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।

    Hero Image
    Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में हरियाली तीज पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर, उत्तर भारत के कई राज्यों में हरियाली तीज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं हरियाली तीज पर्व की तैयारियां दो दिन पूर्व (पहले) ही करने लगती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मत है कि हरियाली तीज के दिन व्रत रख आदिनाथ भगवान शिव और चराचर की देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। वर्तमान समय में अविवाहित लड़कियां भी शीघ्र विवाह के लिए हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) के दिन व्रत रखती हैं।

    यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: कब और क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज? नोट करें सही डेट और महत्व

    अगर आप भी मनचाही मुराद या दांपत्य जीवन में मधुरता पाना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन भक्ति भाव से शिव-शक्ति की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    इन चीजों से करें अभिषेक 

    • अगर आप दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक (Hariyali Teej 2025 Shiva Abhishek) करें। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में प्यार बना रहता है।
    • अगर आप मनचाही मुराद या मनचाहा वर पाना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
    • अगर आप भौतिक सुखों में वृद्धि पाना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन शुद्ध घी या दही से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सुखों के कारक शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।
    • अगर आप घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के मौके पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से कारोबार संबंधी परेशानी दूर होती है।
    • पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने के लिए हरियाली तीज के दिन संयुक्त रूप से पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर रवि योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, मिलेगा व्रत का दोगुना फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।