Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hariyali Teej 2025 Daan: हरियाली तीज पर करें इन खास चीजों का दान, सुख और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 24 Jul 2025 06:06 PM (IST)

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि हरियाली (Hariyali Teej 2025 Daan) तीज पर भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करने से जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। साधक श्रद्धा भाव से सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करते हैं।

    Hero Image
    Hariyali Teej 2025 Daan: हरियाली तीज का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 27 जुलाई को हरियाली तीज है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां गंगा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही भगवान शिव के निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाली तीज के दिन दान करने से व्रती पर महादेव की कृपा विशेष बरसती है। इसके लिए हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान अवश्य करें। अगर आप भी सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद इन चीजों का दान करें।

     

    इन चीजों का दान करें

    • अगर आप भौतिक सुखों में वृद्धि पाना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद शुक्र से संबंधित चीजों का दान करें। आप चावल, आटा, चीनी, नमक, सफेद वस्त्र आदि चीजों का दान कर सकती हैं। इन चीजों के दान से शुक्र देव की कृपा आप पर बरसेगी।
    • अगर आप मनचाही मुराद पाना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन दूध, दही, पोहा, चीनी आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से चंद्र देव की कृपा साधक पर बरसती है।
    • न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद काले तिल, उड़द दाल, छाता, चमड़े के जूते और चप्पल आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से शनिदेव की कृपा साधक पर बरसती है।
    • हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद चने की दाल, बेसन, केला, पपीता, पीले रंग के वस्त्र आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से घर में सुख और शांति बनी रहती है। 
    • इसके अलावा, व्रती हरियाली तीज के दिन साबुत मूंग, हरी सब्जी, हरे रंग के फल आदि चीजों का भी दान कर सकती हैं। इन चीजों के दान से कारोबार की परेशानी दूर होती है। 

    यह भी पढ़ें- Hariyali Teej vs Hartalika Teej: हरियाली और हरितालिका तीज में है अंतर, जानिए कौन सी कब मनाई जाती है

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।