विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर घर के इन जगहों पर करें रोशनी, पितृ दोष शांत होने के साथ चमकेगा भाग्य

Published: Wed, 23 Jul 2025 02:36 PM (IST)

हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2025) 24 जुलाई यानी कल मनाई जाएगी। यह पितरों को प्रसन्न करने और नकारात्मक ऊर्जा को ...और पढ़ें

Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर दीपक से करें ये उपाय।
Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर दीपक से करें ये उपाय।

HighLights

  1. सावन की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है।
  2. हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत बड़ा महत्व है।
  3. यह दिन पितरों को समर्पित है।

 धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह दिन पितरों को प्रसन्न करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए बहुत खास माना जाता है। इस साल हरियाली अमावस्या 24 जुलाई, 2025 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन (Hariyali Amavasya 2025) कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाने या रोशनी करने से घर से दुख और दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है, तो चलिए उन खास स्थानों के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

हरियाली अमावस्या पर इन जगहों पर करें रोशनी (Hariyali Amavasya 2025 Deepak Lighting Remedies)

  • मुख्य द्वार - घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। इसके अलावा घर की दरिद्रता भी दूर होती है।
  • तुलसी के पौधे के पास - अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो हरियाली अमावस्या की शाम को उसके पास एक दीपक जरूर जलाएं। माना जाता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
  • पितरों के स्थान पर - घर में जहां आप अपने पितरों की तस्वीर रखते हैं, वहां भी एक दीपक जरूर जलाएं। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही घर के सभी कष्ट दूर होते हैं।
  • रसोई घर - रसोई घर को देवी अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। यहां दीपक जलाने से घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।
  • मंदिर - अपने पूजा घर या मंदिर में एक दीपक जलाए। ऐसा करने से घर में देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। इसके साथ ही जीवन में शुभता का आमगन होता है।
  • पीपल के पेड़ के नीचे - अगर हो, पाए तो हरियाली अमावस्या की रात को पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं। पीपल के पेड़ में त्रिदेवों का वास होता है और इसके नीचे दीपक जलाने से ग्रह दोष शांत होते हैं और भाग्य चमकता है।

यह भी पढ़ें - Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर पितरों की मुक्ति के लिए करें ये काम, दूर होंगे सभी दुख

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।