Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dahi Handi 2023: इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपने दोस्तों को दें दही हांडी की हार्दिक शुभकामनाएं

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 01:39 AM (IST)

    Dahi Handi 2023 धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण बाल्यावस्था में माखन चुराकर खाते थे। इसके लिए खूब हांडियां फोड़ते थे। इस वजह से उन्हें माखनचोर भी कहा जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को दही हांडी की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों या प्रियजनों को खूबसूरत अंदाज में दही हांडी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन संदेशों को भेज सकते हैं।

    Hero Image
    Dahi Handi 2023: अपने दोस्तों को इन भक्तिमय संदेशों के जरिए दें दही हांडी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Happy Dahi Handi 2023: हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। यह पर्व देशभर में आज भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही दही हांडी भी फोड़ी जाती है। महाराष्ट्र और गुजरात में दही हांडी के दिन उत्स्व जैसा माहौल रहता है। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण बाल्यावस्था में माखन चुराकर खाते थे। इसके लिए खूब हांडियां फोड़ते थे। भगवान श्रीकृष्ण को माखनचोर भी कहा जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को दही हांडी की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों या प्रियजनों को खूबसूरत अंदाज में दही हांडी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन संदेशों को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दही हांडी की शुभकामना संदेश 

    1.

    माखन चुराकर जिसने खाया,

    बंसी बजाकर जिसने नचाया,

    खुशी मनाओ उसके जन्म दिन की

    जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।

    Happy Dahi Handi 2023

    2.

    कृष्ण जिनका नाम,

    गोकुल जिनका धाम,

    ऐसे श्री कृष्ण भगवान को हम सब का प्रणाम,

    Happy Dahi Handi 2023

    3.

    वो मोर मुकुट, वो नंदलाला,

    वो मुरली मनोहर, वो बंसी वाला,

    वो माखन चोर, वो ब्रज लाला,

    वो नटखट कान्हा है सबका दुलारा।

    Happy Dahi Handi 2023

    4.

    माखन चोर नंदकिशोर,

    बांधी जिसने प्रीत की डोर !

    हरे कृष्ण, हरे मुरारी,

    पूजती जिन्हें दुनिया सारी !

    आओ उनके गुण गाएं,

    सब मिलकर दही हांडी मनाएं !

    Happy Dahi Handi 2023

    5.

    राधे जी का प्रेम, मुरली की मिठास

    माखन का स्वाद, गोपियों का रास

    इन्ही से मिलके बनता है

    जन्माष्टमी का दिन ख़ास

    Happy Dahi Handi 2023

    ये भी पढ़ें- Love Marriage Ke Upay: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये आसान उपाय, प्रेम विवाह के बनेंगे प्रबल योग

    6.

    मटकी तोड़े, माखन खाए फिर भी सबके मन को भाये।

    राधा के वो प्यारे मोहन, महिमा उनकी पूरी दुनिया गाये।।

    Happy Dahi Handi 2023

    7.

    नंद के घर आनंद भयो,

    जय कन्हैया लाल की"

    गोकुल मा आनंद भयो,

    जय बोलो गोपाल की"

    हाथी दियो, घोड़ा दियो,

    और दियो पालकी"

    यशोदा ने लाल भयो,

    जय बोलो गोपाल की"

    Happy Dahi Handi 2023

    8.

    मिश्री से मीठे नन्दलाल के बोल,

    इनकी बातें हैं सबसे अनमोल,

    जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर

    दिल खोल के जय श्री कृष्ण बोल।

    Happy Dahi Handi 2023

    9.

    यशोदा जी के घर माखन चोर हैं आया रे,

    चारों ओर गोकुल में हैं खुशियां छाई रे,

    जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया आज

    शुभ घड़ी है देखो आई रे

    नंद खुशी से फूले न समायो रे।

    Happy Dahi Handi 2023

    10.

    माखन का कटोरा, मिश्री का थाल

    मिट्टी की खुशबू, बारिश की फुहार

    चंदन की खुशबू ,रेशम का हार

    राधा की उम्मीद , कन्हैया का प्यार।

    मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।

    Happy Dahi Handi 2023