Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Upay: पुरानी झाड़ू को फेंकते समय इन बातों का रखें ध्यान, चंद दिनों में बदल जाएगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 07:10 PM (IST)

    Vastu Upay वास्तु शास्त्र के अनुसार पुरानी झाड़ू को भूलकर भी घर में न रखें। इसे निश्चित तिथि पर घर से बाहर निकाल दें। पुरानी झाड़ू को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही पारिवारिक कलह की स्थिति बनी रहती है। सामान्य दिनों में पुरानी झाड़ू को घर से बिल्कुल न निकालें।

    Hero Image
    Vastu Upay: पुरानी झाड़ू को फेंकते समय इन बातों का रखें ध्यान, चंद दिनों में बदल जाएगी किस्मत

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vastu Upay: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि महिलाएं पुरानी झाड़ू को अनजाने में अनुचित स्थान पर फेंक देती हैं। साथ ही अनुचित दिन पर भी झाड़ू को घर से निकालती हैं। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। वास्तु दोष लगने से व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे घर की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू के लिए कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झाड़ू के वास्तु नियम

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुरानी झाड़ू को भूलकर भी घर में न रखें। इसे निश्चित तिथि पर घर से बाहर निकाल दें। पुरानी झाड़ू को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही पारिवारिक कलह की स्थिति बनी रहती है। सामान्य दिनों में पुरानी झाड़ू को घर से बिल्कुल न निकालें।
    • अगर झाड़ू पुरानी हो गई है, तो घर में उचित जगह पर छिपाकर रख दें। इसके बाद उचित दिन पर झाड़ू को घर से बाहर निकालें। इस समय भी झाड़ू पर किसी की नजर नहीं पड़नी चाहिए। अगर आप पुरानी झाड़ू को बाहर निकालते समय इन नियमों का पालन करते हैं, तो धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है।
    • अगर घर का कोई व्यक्ति विशेष काम के लिए बाहर जाता है, तो उस समय भूलकर भी झाड़ू न लगाएं। ऐसा करने से विशेष काम में सफलता नहीं मिलती है।
    • वास्तु जानकारों की मानें तो भूलकर भी टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति बदहाल हो जाती है। टूटी हुई झाड़ू को घर में छिपाकर रख दें और उचित दिन पर घर से बाहर निकालें।
    • झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है। वास्तु दोष लगने से व्यक्ति के जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। अगर अनजाने में झाड़ू को पैर लग जाए, तो यथाशीघ्र प्रणाम कर माफी मांग लें।

      यह भी पढ़ें- Santan Gopal Stotra: कान्हा समान पुत्र प्राप्ति के लिए आज जरूर करें गोपाल संतान स्तोत्र का पाठ

    कब खरीदें नया झाड़ू

    वास्तु शास्त्रों की मानें तो कृष्ण पक्ष के प्रत्येक शुक्रवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। इसके लिए कृष्ण पक्ष में शुक्रवार के दिन नया झाड़ू खरीद सकते हैं।

    किस दिन निकालें झाड़ू

    ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शनिवार और अमावस्या के दिन झाड़ू निकालना शुभ होता है। अगर पुरानी झाड़ू को आप अमावस्या, होलिका दहन और शनिवार के दिन घर से बाहर निकालते हैं, तो घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पुरानी झाड़ू को नाले या पेड़ के पास भूलकर भी न फेंकें। वहीं, पुरानी झाड़ू को जलाना भी शुभ नहीं होता है। इसके लिए उचित जगह देखकर झाड़ू को फेंकें। इन उपायों को करने से साधक पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।