गोवर्धन पूजा पर यूपी और राजस्थान में निभाई जाती हैं ये अनोखी परंपराएं, यहां समझें इनका खास महत्व
दीवाली के अगले दिन देशभर में गोवर्धन पूजा मनाई जाती है, जिसमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान की परंपराएं खास हैं। ...और पढ़ें
-1794287621656_m.webp)
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गोवर्धन पूजा की क्षेत्रीय परंपराएं (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दीवाली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2026) का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व आज यानी 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर में खास उत्साह देखने को मिलता है। यह त्योहार अलग-अलग रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व देखने को मिलता है।
गोवर्धन पूजा के दिन कहीं पर भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाने का विधान है, तो कहीं गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गोवर्धन पूजा का पर्व कैसे मनाया जाता है।
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कैसे मनाते हैं गोवर्धन पूजा?
गोवर्धन पूजा का दिन गौवंश और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आभार जताने का पावन पर्व है। इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पर्व की छटा सबसे अनूठी होती है। इस दिन यहां लोग गोबर से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत बनाते हैं। इसके बाद इनकी पूजा-अर्चना की जाती है और परिक्रमा करने का विधान है। इसके अलावा कृष्णजी और गोवर्धन पर्वत को छप्पन भोग अर्पित किए जाते हैं।
अन्नकूट की परंपरा
गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट परंपरा का विशेष महत्व है। इसका अर्थ है 'अन्न का पहाड़'। इस दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया जाता है। इसके बाद यह प्रसाद भक्तों में बांटा जाता है।
द्वापर युग से जुड़ी है गोवर्धन पूजा की कथा
एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र की पूजा के बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा। इसके बाद सभी ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा की। देवराज इंद्र ने क्रोध में आकर भारी बारिश की, जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों और पशुओं की रक्षा की थी। इसके बाद ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किए थे।
कब मनाया जाता है गोवर्धन पूजा का पर्व?
पंचांग के अनुसार, हर साल गोवर्धन पूजा का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है। इस बार यह पर्व आज यानी 10 नवंबर को मनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Govardhan Puja 2026: आज मनाया जा रहा है गोवर्धन पूजा का त्योहार, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि
यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा पर क्यों किया जाता है गाय और बैल का शृंगार? इस पौराणिक मान्यता के पीछे छुपे हैं कई गहरे रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।