विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोवर्धन पूजा पर क्यों किया जाता है गाय और बैल का शृंगार? इस पौराणिक मान्यता के पीछे छुपे हैं कई गहरे रहस्य

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:00 AM (IST)

गोवर्धन पूजा पर गाय और बैलों का श्रृंगार भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रकृति और पशुधन के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है।

गोवर्धन पूजा पर गाय और बैल का श्रृंगार (Picture Credit: AI Generated)

गोवर्धन पूजा पर गाय और बैल का श्रृंगार (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. गोवर्धन पूजा पर गाय-बैल श्रृंगार का महत्व।

  2. गाय में देवी-देवताओं का वास, बैल नंदी प्रतीक।

  3. कृषि में योगदान के लिए पशुधन का सम्मान।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ-साथ प्रकृति, पशुधन और कृषि के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर माना जाता है। इस दिन घर में गाय के गोबर से गिरिराज पर्वत बनाया जाता है और साथ ही गाय और बैलों को स्नान कराने के बाद उनका विशेष रूप से श्रृंगार किया जाता है।

गायों की सींगों को रंगों से सजाया जाता है उनके गले में फूलों की मालाएं पहनाई जाती हैं और माथे पर हल्दी या रोनी का तिलक लगाया जाता है।

वास्तव में ये गौ पूजन की परंपरा अत्यंत निराली है और इसका बहुत महत्व भी है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गोवर्धन पूजा पर गौवंश को सजाने और उनकी पूजा करने की परंपरा क्यों निभाई जाती है? आइए यहां जानें इसके पीछे की पौराणिक मान्यताएं क्या हैं?

गोवर्धन पूजा के दिन गाय और बैल का श्रृंगार क्यों होता है?

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और ऐसा कहा जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। वहीं बैल को भगवान शिव के वाहन नंदी का प्रतीक माना जाता है। गोवर्धन का पर्व मुख्य रूप से श्री कृष्ण से जुड़ा है और उन्हें गायों से अत्यंत प्रेम था।

इसी वजह से ऐसा माना जाता है कि इस विशेष दिन में यदि गायों का श्रृंगार किया जाता है, तो कृष्ण जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। गायों और बैलों को अपने कई कामों जैसे दूध निकलने, गाय के गोबर से उपले बनाने और बैलों को खेतों की जुताई में इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए उन्हें सम्मान देने के लिए गोवर्धन के दिन गायों की पूजा होती है और उनका श्रृंगार किया जाता है।

गाय और बैलों के श्रृंगार का धार्मिक महत्व

गोवर्धन पूजा पर गाय और बैलों को सजाने के पीछे हर परंपरा का अपना प्रतीकात्मक अर्थ होता है, जो गायों के लिए सम्मान और श्रद्धा को दिखाता है। इस दिन मुख्य रूप से गाय और बैल को श्रृंगार करने के साथ अच्छे वस्त्रों से सजाया जाता है और उसके बाद उनकी पूजा विधि-विधान से की जाती है।

गाय और बैल का श्नृंगार कैसे किया जाता है?

  • गोवर्धन पूजा के दिन गाय और बैल का श्रृंगार बहुत ही श्रद्धा से किया जाता है और उनकी सजावट प्राकृतिक रूप से की जाती है। गायों को हल्दी और कुमकुम के रंगों से सजाया जाता है। उनकी सींगों में गेरू लगाई जाती है और कई स्थानों पर सींगों को चमकीली चुनरी या कपड़े से भी सजाया जाता है।
  • गायों के गले में ताजे फूलों की मालाएं पहनाई जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि फूल पवित्रता, सौंदर्य और भक्ति का प्रतीक माने जाते हैं। यह गायों को सम्मान देने का एक तरीका ही माना जाता है।
  • गायों के गले में घंटियां, मोतियों की मालाएं और पारंपरिक आभूषण पहनाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि घंटियों की मधुर ध्वनि घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता को आमंत्रित करती है।
  • गाय और बैलों के माथे पर हल्दी का तिलक लगाकर उनका पूजन किया जाता है। यह भी उनके लिए सम्मान और घर की मंगलकामना का प्रतीक है।
  • इस दिन गायों की पीठ पर रंगीन कपड़े या पारंपरिक झूल डाली जाती है जिससे उनकी सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाती है।

वास्तव में गोवर्धन पूजा के दिन गाय और बैल की पूजा करने के साथ उनकी भव्य सजावट श्री कृष्ण के प्रति भक्ति दिखाने का एक तरीका है। इस परंपरा को भारत के कुछ क्षेत्रों जैसे उत्तर प्रदेश में सालों से मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 9 या 10 नवंबर... इस बार गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर न हों परेशान, पंचांग के अनुसार जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त  

यह भी पढ़ें- दीवाली 2026 कैलेंडर: धनतेरस की खरीदारी से लेकर भाई दूज के तिलक तक, नोट करें सही तारीख और पूजा शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।