दीवाली 2026 कैलेंडर: धनतेरस की खरीदारी से लेकर भाई दूज के तिलक तक, नोट करें सही तारीख और पूजा शुभ मुहूर्त
दीपोत्सव 2026 के दौरान पड़ने वाले धनतेरस से लेकर भाईदूज तक के पांच प्रमुख त्योहारों की सही तारीखें और पूजा ...और पढ़ें

दीवाली के 5 त्योहारों की पूरी लिस्ट
HighLights
धनतेरस 2026 की तारीख और शुभ पूजा मुहूर्त जानें।
नरक चतुर्दशी और दीवाली 2026 के महत्वपूर्ण पूजा समय।
गोवर्धन पूजा और भाईदूज 2026 की सही तिथियां।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के पास आते ही लोगों में धनतेरस से लेकर भाईदूज और गोवर्धन पूजा तक पड़ने वाले 5 प्रमुख त्योहारों की तारीख और पूजा मुहूर्त को लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है।
इस साल दीपोत्सव के दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और दीवाली जैसे कई खास त्योहार आने वाले हैं। इन सभी त्योहारों की सही तारीख के साथ-साथ पूजा मुहूर्त का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।
दीवाली कैलेंडर में आने वाले कुछ त्योहारों में प्रदोष काल की पूजा मायने रखती है, तो कहीं संध्याकाल की पूजा का खास महत्व होता है। आइए जानते हैं साल 2026 में धनतेरस से लेकर भाईदूज तक पांच प्रमुख त्योहारों की सही तारीख और पूजा मुहूर्त के बारे में।

धनतेरस 2026 (Dhanteras 2026 Date and Shubh Muhurat)
दीवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, जो भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस पर प्रदोष काल की पूजा का खास महत्व होता है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और अन्य धातुओं से बनी वस्तुओं को खरीदते हैं।
नरक चतुर्दशी 2026 (Narak Chaturdashi 2026 Date and Shubh Muhurat)
नरक चतुर्दशी को 'भूत चतुर्दशी, काली चौदस, नरक निवारण चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी और छोटी दीवाली' जैसे कई नामों से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।
इस दिन अभ्यंग स्नान करने के साथ यम दीपदान करने की भी परंपरा है। इसके अलावा इस त्योहार का संबंध भगवान कृष्ण से भी जुड़ा है। इस साल नरक चतुर्दशी का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा।
दीवाली 2026 (Diwali 2026 Date and Lakshmi Puja Muhurat)
कार्तिक मास की अमावस्या पर दीवाली का उत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन शाम के समय प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। दीवाली भी इस साल 8 नवंबर को है।
ऐसे में अमावस्या तिथि की शुरुआत 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर होगी, जो अगले दिन 9 नवंबर को रात 12 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी।
गोवर्धन पूजा 2026 (Govardhan Puja 2026 Date and Shubh Muhurat)
कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस साल गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के साथ अन्नकूट का भी आयोजन किया जाता है।
गोवर्धन पूजा में प्रतिपदा तिथि का सुबह के समय होना बेहद जरूरी माना जाता है। इस दिन सुबह के वक्त पूजा के लिए उचित मुहूर्त का ध्यान रखा जाता है।
- गोवर्धन पूजा पर प्रतिपदा तिथि की शुरुआत नवंबर की रात 12 बजकर 31 मिनट पर
- गोवर्धन पूजा पर तिथि का समापन 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे
भाई दूज 2026 (Bhai Dooj 2026 Date and Tilak Muhurat)
दीवाली उत्सव का सबसे खास पर्व भाई दूज होता है। इस कुछ स्थानों पर यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सफलता, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई दूज पर्व में द्वितीया तिथि के मौके पर भाई को शुभ मुहूर्त में तिलक लगाना बेहद जरूरी माना गया है।
द्वितीया तिथि की शुरुआत 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे से होगी, जिसका समापन अगले दिन 11 नवंबर को शाम 3 बजकर 53 मिनट पर होगा।
यह भी पढ़ें- सिर्फ कार्तिक नहीं, चैत्र में भी पुकारती हैं छठी मइया: पढ़िए 4 दिन के इस सबसे बड़े पर्व की महिमा
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: 4 दिनों के महापर्व का काउंटडाउन शुरू, नोट कर लें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक की डेट और टाइमिंग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।